त्रिपुरा CM के सुरक्षा घेरे में तीन लोगों ने घुसाई कार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

अगरतला, 7 अगस्त: त्रिपुरा में गुरुवार को एक बड़ी घटना हुई थी, जहां एक कार मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के सुरक्षा घेरे में घुस गई। बाद में वो कार पैदल सैर कर रहे सीएम के बेहद करीब से गुजरी। इस घटना में सीएम तो बच गए, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मी को चोट आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिपुरा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके ऊपर मुख्यमंत्री की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Recommended Video

      Tripura CM Biplab Deb : त्रिपुरा सीएम की हत्या का प्रयास करने वाले 3 गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
      Tripura

      पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री पूरी सुरक्षा के साथ श्यामाप्रसाद मुखर्जी लेन पर इवनिंग वॉक करने निकले थे। ये जगह उनके आवास के पास ही है। तभी वहां पर एक कार सुरक्षा घेरे में घुस आई। वो कार सीएम की ओर आ रही थी, लेकिन वो कूद कर किनारे हट गए। जिस वजह से उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन उनके एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोटें आई हैं।

      पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुंरत पुलिस भी एक्शन में आई और रात को ही केरचौमुहानी इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों की कार सीएम के एकदम पास से होकर गुजरी ऐसे में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

      वहीं तीनों को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीपी पॉल की अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सहायक लोक अभियोजक विद्युत सूत्रधर ने कहा कि तीनों लोगों के मकसद का पता अभी नहीं चल पाया है। सभी आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास है। उनकी ओर से दो दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई थी, लेकिन कोर्ट ने 19 अगस्त तक न्यायिक हिरासत मंजूर की। अब पुलिस उनसे पूछताछ करके उनके सुरक्षा घेरे में घुसने का मकसद पता करेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+