Tripura Election: 5 सीटों पर है दिग्गजों की साख दांव पर, जानिए क्या है इन सीटों का हाल
त्रिपुरा में आज किसकी बनेगी सरकार यह साफ हो जाएगा। प्रदेश में पांच सीटों पर हर किसी की नजर है जहां पर दिग्गजों की साख दांव पर है। आइए डालते हैं इन पांच सीटों पर एक नजर।

Tripura Election: त्रिपुरा में सभी 60 विधानसभा सीटों पर मतों की गणना चल रही है। जो रुझान अभी तक आए हैं उसमे भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को एक बार फिर से पार करती हुई नजर आ रही है। त्रिपुरा में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन के साथ था। लेकिन फिलहाल लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन खस्ताहाल नजर आ रहा है। त्रिपुरा की सभी 60 सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव हुआ था। एग्जिट पोल में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जाहिर की गई थी। त्रिपुरा में कुछ सीटों पर हर किसी की नजर है, जिनपर दिग्गजों की साख दांव पर है। आइए डालते हैं ऐसी ही 5 सीटों पर नजर
डॉक्टर माणिक साहा- आगे
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोरदोवाली सीट से मैदान में हैं। माणिक साहा भाजपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं और फिलहाल वह रुझान में काफी आगे चल रहे हैं।
जिष्णुदेवा वर्मा- पीछे
भाजपा उम्मीदवार जिष्णुदेव वर्मा चारिलम विधानसभा सीट से मैदान में हैं। वह त्रिपुरा के शाही परिवार से आते हैं। फिलहाल वह रुझान में पीछे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने चारिलम विधानसभा सीट से रिकॉर्ड 26589 वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी।
प्रतिमा भौमिक- आगे
प्रतिमा भौमिक भी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर धनपुर विधानसभा सीट से मैदान में हैं। वह केंद्र सरकार में मंत्री है। फिलहाल वह धनपुर सीट पर आगे चल रही हैं।
जितेंद्र चौधरी - आगे
त्रिपुरा की सबरूम सीट से जितेंद्र चौधरी चुनावी मैदान में हैं। वह सीपीआईएम के टिकट से मैदान में हैं। प्रदेश में लेफ्ट और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। जितेंद्र चौधरी को काफी मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। जितेंद्र के खिलाफ शंकर राय भाजपा की ओर से मैदान में हैं।
बिराजित सिन्हा- आगे
त्रिपुरा की कैलाशहर सीट से बिराजित सिन्हा मैदान में हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ मोहम्मद मोबेशर अली को मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications