#TripleTalaqBill: लोकसभा से पास होने के बाद जानिए किस-किस ने क्‍या-कहा

नई दिल्‍ली। ट्रिपल तलाक पर मोदी सरकार को ऐतिह‍ासिक जीत हासिल हुई है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल (मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल) पास कर दिया गया। इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। महिलाओं के हक के लिए प्रतिबद्ध सरकार उनके लिए यह विधेयक पेश कर रही है। हालांकि सरकार के इस बिल का राष्ट्रीय जनता दल, बीजू जनता दल समेत कई अन्य दलों ने विरोध किया।

#TripleTalaqBill: लोकसभा से पास होने के बाद जानिए किस-किस ने क्‍या-कहा

विपक्ष की ओर से असदुद्दीन ओवैसी बिल के कई प्रावधानों का विरोध करते दिखाई दिए। उन्होंने इसे मुस्लिमों को जेल भेजने की साजिश बताया तो रविशंकर ने इस बिल को राजनीतिक चश्मे से न देखने की अपील की। जानिए बिल के पास होने के बाद किस-किस ने क्‍या-क्‍या कहा?

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज एक एतिहासिक दिन है और हमें इस बात का पूर्ण विश्‍वास है कि राज्‍यसभा में भी यह बिल ध्‍वनिमत से पास हो जाएगा।

लोकसभा में विधेयक पारित होने के बाद मुंबई से तीन तलाक की पीड़िता नूरजहां ने कहा, 'यह मुस्लिम महिलाओं की जीत है। वे इसके लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रही थीं। यह समस्या के निवारण के लिए बहुत कारगर साबित होगा।'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक के कानून से मुस्लिम महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा बल्कि इस कानून से अन्याय को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार तीन तलाक बिल पारित होने का श्रेय ना ले: सुष्मिता देव

तीन तलाक बिल पर बोलीं मेनका गांधी- यह अच्छी चीज है।

तीन तलाक कानून एक ऐतिहासिक कदम है। मैं सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं। यह मुस्लिम महिलाओं के जीवन में उम्मीद और इज्जत की शुरुआत करेगा: अमित शाह

हमारी पार्टी राज्यसभा में आगे के कदम उठाएगी और सरकार द्वारा पैदा किए गए संशयों को कम करने की कोशिश करेगी: मल्लिकार्जुन खड़गे

मुस्लिम समुदाय के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला है और अब वह सशक्त हैं: अनंत कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+