अब चुनाव आयोग के दरवाजे तक पहुंचा मोदी की केदारनाथ यात्रा का मामला

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा का मामला अब चुनाव आयोग तक पहुंच चुका है। चुनाव आयोग से इस यात्रा को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (Model Code of Conduct) का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। टीएमसी (TMC) के आरोपों के मुताबिक इसके जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

तृणमूल ने की मोदी की शिकायत

तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पीएम मोदी की तीर्थ यात्रा भी खटक गई है। पार्टी ने चुनाव आयोग (Election Commission) को खत लिखकर इसकी शिकायत की है। टीएमसी (TMC)की ओर से चुनाव आयोग (Election Commission)को शिकायत में लिखा गया है, "लोकसभा के अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा को मीडिया में दो दिनों से बहुत ज्यादा कवर किया जा रहा है। यह मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (Model Code of Conduct) का घोर उल्लंघन है। "

वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश-टीएमसी

वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश-टीएमसी

एबीपी न्यूज के मुताबिक चुनाव आयोग को लिखी अपनी शिकायत में टीएमसी ने कहा है, 'केदारनाथ (Kedarnath) जाकर पीएम मोदी वहां विकास परियोजनाओं का जायजा भी ले रहे हैं।' टीएमसी (TMC) ने मोदी पर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि, 'मोदी-मोदी नारों के माध्यम से वोटिंग के बीच वोटरों पर असर डालने की कोशिश हो रही है।' टीएमसी (TMC) ने चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह का चुनाव प्रचार मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (Model Code of Conduct) के खिलाफ है।

पीएमओ ने चुनाव आयोग का रुख पूछा था

पीएमओ ने चुनाव आयोग का रुख पूछा था

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को केदारनाथ (Kedarnath) और बदरीनाथ धाम (Badarinath Dham) की यात्रा करने की इजाजत दी थी।दरअसल, खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पीएम मोदी की दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर निर्वाचन आयोग (Election Commission) का रुख पूछा था। दरअसल, रविवार को अंतिम दौर के चुनाव में देश की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस दौरान मीडिया जिस तरह से पीएम की तीर्थ यात्रा को कवर कर रहा है, उससे टीएमसी परेशान है और उसे लगता है कि इसस मतदान प्रभावित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+