अमित शाह के परिवारवाद वाले बयान पर TMC का पलटवार, पूछा- 'कैसे आपके बेटे बने BCCI के सचिव'?

Amit Shah Bengal Visit: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिस वजह से वहां पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने बंगाल में मोर्चा भी संभाल लिया है। शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह (BJP Leader Amit Shah) बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे और कई बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee) पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। जिस पर अब टीएमसी (Trinamool Congress) ने पलटवार किया है।

tmc

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी (MP Kalyan Banerjee) ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह बंगाल की राजनीति को नहीं समझते हैं। बंगाल में ममता बनर्जी की पकड़ मजबूत है, साथ ही लोगों को उन पर भरोसा है। जिस वजह से 2021 में वो तीसरी बार सत्ता में आएंगी। टीएमसी सांसद ने अमित शाह के परिवारवाद वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री टीएमसी में परिवारवाद की बात करते हैं, लेकिन क्या मुझे याद दिलाना पड़ेगा कि शुभेंदु का राजनीतिक बैकग्राउंड क्या है? इसके अलावा अमित शाह के बेटे जय शाह किसके प्रभाव की वजह से BCCI के सचिव बने हैं।

अमित शाह ने कही ये बात?
बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस बार बीजेपी राज्य में 200 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। जैसी अभी टीएमसी की हालत है, वैसे ही रहा तो ममता बनर्जी चुनाव तक अकेली पड़ जाएंगी। वहीं टीएमसी के बागियों के बीजेपी में शामिल होने पर शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस से अलग होकर टीएमसी बनाई थी, क्या वो दलबदल नहीं था। वहीं टीएमसी में परिवारवाद की राजनीति की आलोचना करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि ममता ने 'मां, माटी, मानुष' के अपने नारे को बदल कर 'तुष्टिकरण, परिवार की जागीर और टोलबाजी' कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+