18300 फीट की ऊंचाई पर भी मना आजादी का जश्न, डोंकयाला दर्रे पर फहरा तिरंगा
नई दिल्ली, अगस्त 15। देश में आज 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर ध्वाजारोहण कर आजादी के जश्न की शुरुआत की। देश का हर नागरिक आज तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मना रहा है। ऐसे में हमारे जवान भी दुर्गम से दुर्गम इलाकों में तैनाती के बावजूद भी आज आजादी का जश्न मना रहे हैं। इस बीच ईस्टर्न सेक्टर के सबसे ऊंचे दर्रे डोंकायाला दर्रे (18300 फीट ऊंचाई) पर भी ध्वाजारोहण किया गया है।

राजधानी दिल्ली में भी दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की मौजूदगी में ध्वाजारोहण किया गया।
- पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ध्वाजारोहण किया।
- राजस्थान के जैसलमेर जिले केचंदन रेंज में स्काई डाइविंग का आयोजन किया गया। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्काई डाइविंग में 75 जवानों ने हिस्सा लिया।
- पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर फुलबारी पर दोनों देशों की सेनाओं ने मिठाई का आदान-प्रदान किया।












Click it and Unblock the Notifications