त्रिपुरा में भाजपा को वोट देना पड़ा महंगा, महिला की पीट-पीटकर हत्या
अगरतला।
त्रिपुरा में चुनाव के दौरान सीपीएम के खिलाफ वोट देने की वजह से महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। 32 वर्षीय आदिवासी महिला को उसके पिता और साले ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। परिवार वालों ने सीपीएम के खिलाफ वोट डालने की वजह से महिला को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना उत्तरी त्रिपुरा के नालकाता की है, जहां शुक्रवार की रात महिला को उसके ससुराल वालों ने जान से मार दिया। महिला के पड़ोसियों ने बताया कि महिला के पिता और साले ने महिला को घर में बंद कर दिया था और उसकी काफी पिटाई की थी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
पड़ोसियों
ने बताया कि इन लोगों ने महिला की ईंट व लाठी से पिटाई की। परिवार वालों का महिला पर आरोप था कि उसने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया था। जब पड़ोसी महिला के बचाव में पहुंचे तो ये लोग घर से भाग गए। पीड़ित महिला के पति ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।











Click it and Unblock the Notifications