ओबामा के लगाए पेड़ ने उड़ाई अफसरों की नींद
नयी दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब 25 जनवरी को भारत दौरे पर आए थे उन्होंने गांधी के स्मृति स्थल पर पीपल का पेड़ लगाया था, लेकिन अब ये पीपल का पेड़ अधिकारियों के लिए बड़ी मुसिबत बन गया है। हालत ये है कि ओबामा के लगाए पेड़ ने अधिकारियों की नींद उड़ा रखी है।

दरअसल ओबामा तीन सप्ताह पहले जब यह पेड़ लगाया था तब यह हरा-भरा था, लेकिन धीरे-धीरे कर इसकी सारी पत्तियां झड़ने लगी। हालत ये है कि अब इस पेड़ में एक भी पत्तियां नहीं बची है। इसकी सारी पत्तियां झड़ जाने से अधिकारी परेशान हैं। पेड़ पूरी तरह से सूख चुका है। हालांकि वे कह रहे हैं यह अभी मरा नहीं है।
ओबामा द्वारा लगाए गए पेड़ के मीडिया के नजरों में आने के चलते भी अधिकारी परेशान हैं और उन्हें कई तरह के जवाब देने पड़ रहे हैं। अधिकारी कह रहे है कि साल के इन दिनों में पत्ते झड़ जाया करते हैं। पेड़ के सूख जाने से डरे हुए अधिकारी नियमित रूप से इस पेड़ की जांच कर रहे हैं और इसकी निगरानी में डटे हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अगले 10 दिनों के भीतर इस पर फिर से कोंपलें फूट आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications