अब दिल्ली की सड़कों पर चलेगी ट्रैम, छुक-छुक करते हुए पहुंचें लालकिला-चांदी चौक
नई दिल्ली। दिल्ली की पुरानी ऐतिहासिक स्थलों पर एक बार फिर से 50 साल बाद ट्रैम का सफर चालू होगा। सड़कों पर जल्द ही लोग दिल्ली में ट्रैम का आनंद लेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसके संकेत दे दिये हैं।

इन जगहों से होकर गुजरेगी ट्रैम
दिल्ली सरकार ने दिल्ली में ट्रैम को अपनी हरी झंडी दे दी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वाल्ड शहर का दौरा किया। इस दौरे के बाद सिसोदिया ने ऐलान किया कि ट्रैम दिल्ली के पुराने इलाकों जैसे जामा मस्जिद, गुरद्वारा शीश गंज, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला आदि जगहों को जोड़ेगी।
दिल्ली में 1908 में पहली बार ट्रैम ट्रेनों का संचालन शुरु हुआ था। लेकिन बढ़ती जाम की वजह से 1960 में इसके संचालन पर रोक लगा दी गयी थी।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कई विकास की योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने का हमने जिम्मा लिया है और इस चुनौती को हम स्वीकार करते हैं।
4.5 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रेक होगा
डीएमआरसी ने 4.3 किलोमीटर के ट्रैम रेलवे ट्रैक को शुरु करने का प्रस्ताव दिया है। यह रूट चांदनी चौक से होते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलेगी। यह ट्रैम हर 200 मीटर की दूरी के बाद रुकेगी जहां यात्री ट्रेन पर चढ़ और उतर सकते है। यह ट्रेन हर पांच मिनट में उपलब्ध रहेगी।
आप विधायक अल्का लांबा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को अगले 10 दिनों में हरी झंड़ी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैम दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत है जिसे हम फिर से जिंदा करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications