दंगा ना हो इसलिए यासीन मलिक और मसरत आलम गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर। एक बड़ी खबर..जम्मू-कश्मीर से आ रही है...जहां जेकेएलएफ प्रधान यासीन मलिक और अलगाववादी नेता मसरत आलम को कुछ देर पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया है क्योंकि यह दोनों बिगड़े हालात को और खराब कर सकते थे।

मालूम हो कि सोमवार को तराल के कमाला जगह में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक स्थानीय नागरिक के मारे जाने के बाद से तराल में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। लोगों द्वारा पथराव किया जा रहा है। यासीन मलिक और मसरत आलम वानी तराल जाने की योजना बना रहे थे लेकिन जेके पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को शक है कि दोनों वहां जाकर हालत को और खराब कर सकते थे इसलिए पुलिस ने पहले दोनों को मना किया था लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जिस नागरिक को मारा है उस पर उसे आतंकवादी होने का शक था जबकि लोगों का कहना है कि वो एक आम नागरिक था।












Click it and Unblock the Notifications