त्राल मुठभेड़ खत्म, 3 आतंकियों के शव समेत हथियार, गोला बारूद बरामद

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के त्राल में आतंकियों से हुई मुठभेड़ रात 8 बजे खत्म हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसमें 3 आतंकियों के शव समेत हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। शनिवार सुबह त्राल में यह मुठभेड़ शुरू हुी थी। पुलवामा के त्राल में हुए इस एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों को आतंकियों से जुड़ी इंटेलीजेंस मिली थी। इसके बाद यहां पर एनकाउंटर शुरू हुआ।

पुलवामा के त्राल में सेना ने फिर मारे दो आतंकी, अब तक कश्‍मीर में 102 आतंकी ढेर

सात वर्षों में सबसे ज्‍यादा आतंकी मारे गए

सुरक्षाबलों ने त्राल के सतोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सुरक्षाबलों को यहां पर आतंकियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी और तब यहां पर एनकाउंटर शुरू हुआ। फिलहाल आपरेशन जारी है। नौ जुलाई को त्राल में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में एक जवान घायल हो गया था। अब तक जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने 102 आतंकियों को मार गिराया है। इसके साथ जनवरी से जुलाई के बीच मारे जाने वाले आतंकियों की यह संख्‍या पिछले सात वर्षों में सबसे ज्‍यादा हो गई है।

सबसे ज्‍यादा एनकाउंटर वाली जगह

सबसे ज्‍यादा एनकाउंटर साउथ कश्‍मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिलों में हुए हैं। जबकि दूसरे ऑपरेशंस नॉर्थ कश्‍मीर के बांदीपोर और कुपवाड़ा के साथ सेंट्रल कश्‍मीर के बडगाम जैसे जिलों में हुए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी की ओर से दी गई है। इससे पहले गुरुवार को एनएसए अजित डोवाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा दिला चुके हैं घाटी में किसी भी आतंकी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+