यह App बताएगी कब मिलेगा ट्रेन में कंफर्म टिकट, किस ट्रेन में कितनी जल्दी बुक होती है टिकट
नई दिल्ली। अगर आप छुट्टियों पर जाने का प्लान बना रहे हो या दफ्तर के किसी काम से बाहर जा रहे हो या फिर किसी इमरजेंसी की वजह से आपको बाहर जाना पड़े तो सबसे बड़ी समस्या होती है कंफर्म टिकट पाने की। ट्रेन में सफर करने के लिए कंफर्म टिकट पाना चुनौतीपूर्ण होता है। आप टिकट काउंटर, रेलवे की बेवसाइट और ट्रैवल एजेंटों के चक्कर काटते हैं, लेकिन आपको कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। ट्रेन में टिकट की बुकिंग 120 दिन पहले ही शुरू हो जाती है। लेकिन फिर भी लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता। चंद घंटों के भीतर ही सीटें फुट हो जाती है और आपके पास वेटिंग टिकट का ही विकल्प बचता है।

ये एप बताएगी कब बुकिंग करने से मिलेगा कंफर्म टिकट
आपको ऐसी परेशानी से बचाने के लिए आज हम आपको एक ऐसी एप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बता देगी कि कब टिकट बुक करें ताकि आपको कंफर्म टिकट मिल सके। RailYatri एप आपको बताएगी कि कितने घंटे, कितने दिन पहले टिकट बुक करने से आपको कंफर्म टिकट मिलेगी। ये एप आपको बताएगी कि किस रूट के किस ट्रेन की टिकट कितनी जल्दी बुक हो जाती है। इस एप की मदद से आप अपनी पसंदीदा ट्रेन की सारी टिकट बुक होने से पहले अपना टिकट बुक करा सकते हैं।

कैसे काम करती है रेलयात्री एप
रेल यात्री एप इतिहास के डेटा,डीप डेटा एनालिसिस पर आधारित है। ये एप इन्हीं डेटा स्टडी के आधार पर टिकटों की बुकिंग की स्पीड बताती है। टिकट बुकिंद की भविष्यवाणी के लिए पिछले कई महीनों की टिकट बुकिंग का अध्ययन किया जाता है। जिसके आधार पर एनालिसिस की जाती है। ऐसी कुछ लोकप्रिय ट्रेनें हैं, जिसकी टिकटें तो 5 से 6 घंटे के अंदर ही सोल्ड आउट हो जाती हैं। ऐसे ट्रेनों में 1 घंटे में लगभग 51 टिकट बुक हो जाती हैं। वहीं टिकट बुकिंग होने से दिन यानी 120 दिन पहले ओपन वाले वाली बुकिंग में से लगभग 90 प्रतिशत ट्रेनों में दो सप्ताह बाद ही सारी टिकट बुक हो जाती हैं। ऐसे में लगभग 10 लाख यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलता है।

एप में कैटेगरी में बांटी गई हैं ट्रेनें
इस एप ने यात्रियों को बेहतर सर्च देने के लिए ट्रेनों को कैटेगरी में बांटा है। रेल यात्री के को-फाउंडर और सीईओ मनीष राठी ने इस बारे में बताया कि एप में लोगों के बेहतर सर्च के लिए ट्रेनों की कैटेगरी बनाई गई है। जिसमें रश-ओ-मीटर फीचर जोड़ा गया है। इससे पता लगाया जा सकता है कि कौन -सी ट्रेन में कितनी जल्दी टिकट बुक हो जाती है। एप में तीन कैटेगरी की ट्रेनों में तेजी से बुक होने वाली ट्रेनों को 'सुपर-सोनिक' कैटेगरी में रखा गया है। जबकि थोड़ी धीरे बुक होने वाली ट्रेन को 'सब-सोनिक' कैटेगरी में रखा गया है। वहीं ऐसी ट्रेनें जिसमें टिकट बहुत धीरे बुक होती है उन्हें 'चक चक ट्रेन्स' की कैटेगरी में रखा गया है।एप के मुताबिक सुपसोनिक ट्रेनों में टिकट बुकिंग ओपने होने के पहले 12 घंटों में ही बुक हो जाता ही। जबकि सब सोनिक में बुकिंग ओपन के 6-7 दिन तक कंफर्म टिकट मिल सकता है। वहीं चक चक ट्रेनों में लंबे वक्त तक कंफर्म टिकट बचा रहता है।

RAC टिकटों की भी भविष्यवाणी
यह एप न केवल कंफर्म टिकट बुकिंग की भविष्यवाणी करता है बल्कि RAC टिकटों की उपलब्धता की भी भविष्यवाणी करता है। साथ ही साथ वेटिंग टिकटों के कंफर्म होने की कितनी संभावना है यह भी बताया है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications