अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल, बदल दिया गया कप्तान, कौन बना है अब नया लीडर?

Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद बोर्ड ने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को अब नया कप्तान मिल गया है।

मिडिल ऑर्डर के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को कप्तानी की कमाना थमाई गई है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि रहमत शाह की उम्र 33 वर्ष है। उनके अनुभव और टीम के आगामी भविष्य को देखते हुए टीम की कमान थमाने का निर्णय लिया गया।

rahmat shah

ऐसा नहीं है कि शाहिदी की कप्तानी में अफगान टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। टीम ने भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान कुछ अच्छी जीत दर्ज की थी। इसके अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी भी खेली थी। अगले वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने अपना इस्तीफ़ा दे दिया। वर्ल्ड कप 2027 के लिए अफगान टीम की दिशा तय करने में नए कप्तान का चयन एक अहम कड़ी मानी जा सकती है।

नए कप्तानी की नियुक्ति के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि हम हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी के दौरान उनके बहुमूल्य योगदान, समर्पण और नेतृत्व की सराहना करते हैं। हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही रहमत शाह ज़ुरमती को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए भी शुभकामनाएं देते हैं और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

रहमत शाह को कप्तान बनाना तय भी दिखाई दे रहा था। वह पिछले पांच साल से टीम में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे। इस वजह से भी उनके नाम पर मुहर लगना नेचरल था। रहमत शाह अफगानिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

रहमत के कप्तान बनने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को भी नई जिम्मेदारी मिल गई है। गुरबाज को अब उपकप्तान बना दिया गया है। टी20 कप्तान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इब्राहिम जादरान को हाल ही में टीम की कमान थमाई गई थी। उनको राशिद खान की जगह कप्तानी मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+