पहले कमर्शियल रन में ही लेट हुई ट्रेन 18, 1 घंटे 25 की देरी से पहुंची वाराणसी
नई दिल्ली। भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली के वाराणसी के अपने पहले सफर में रविवार को 1 घंटा 25 मिनट देरी से पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे को चलते यात्रियों को इस देरी का सामना करना पड़ा। इससे पहले उद्घाटन के बाद पहली नॉन कमर्शियल यात्रा के लिए निकली ये ट्रेन बीच में ही खराब हो गई थी। बता दें कि इस ट्रेन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। ये ट्रेन दिल्ली के वाराणसी के बीच सिर्फ कानपुर और प्रयागराज में रुकती है।

देरी से पहुंची फिर देरी से चली ट्रेन 18
रविवार को पहली कमर्शियल यात्रा के दौरान ट्रेन को दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचना था। लेकिन ये ट्रेन 3 बजकर 25 मिनट पर वाराणसी कैंटोमेंट स्टेशन पहुंची। अधिकारियों ने कोहरे को इसका बड़ा कारण बताया वहीं यात्रियों को भी थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। 3:25 पर वाराणसी पहुंचने के बाद ये ट्रेन अगले फेरे के लिए 4:25 पर नई दिल्ली के लिए निकली। नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नई दिल्ली के कानपुर के बीच कई पर लेट हुई है।

पहले दिन ही ट्रेन में आई थी ब्रेक डाउन की शिकायत
शनिवार को नॉन कमर्शियल चलते हुए वाराणसी से दिल्ली आ रही इस ट्रेन 18 में खराबी आ गई थी जिसके बाद इसे टुंडला स्टेशन पर रोक दिया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी ट्रायल रन पर थी और इसे रविवार को ट्रेन पहली बार यात्रियों को लेकर दिल्ली से वाराणसी तक का सफर करना था। ट्रेन के आखिरी कोच में कुछ परेशानी के चलते ट्रेन को टुंडला रेलवे स्टेशन से 15 किलोमीटर पीछे ही रोक दिया गया था।

भारत में ही तैयार हुई ट्रेन 18
ट्रेन 18 को भारत में ही इंटीग्रल कोच फैक्टरी में तैयार किया गया है। ये एक स्वचलित ट्रेन है जो कि मेट्रो ट्रेन की तरह इलैक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चलेगी। सोमवार और गुरुवार को छोड़कर ये सप्ताह से सभी 5 दिन चलेगी। दिल्ली से वाराणसी के बीच ये सिर्फ कानपुर और प्रयागराज में 40 -40 मिनट के लिए रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण ‘मेक इन इंडिया' पहल के तहत चेन्नई में इंटेग्रल कोच फैक्टरी में किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस (22435 अप और 22436 डाउन) से यात्रा करने के के लिए बुकिंग अभी से शुरु हो चुकी है। इस ट्रेन के चेयरकार डिब्बे में 913 सीटें हैं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications