बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉलिंग, सरकार देने जा रही है यह सुविधा
Recommended Video

नई दिल्ली। अगर आप अपने इलाके में खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी और कॉल ड्रॉप की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने इंटरनेट टेलीफोनी को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब यह है कि आप बिना नेटवर्क के भी वाई-फाई और इंटरनेट मदद से किसी को भी कॉल कर सकते हैं। टेलीफोनी के तहत अब मोबाइल फोन यूज़र्स ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए घर और ऑफिस के WiFi से फोन कर सकेंगे।

ऐप से मोबाइल और लैंडलाइन दोनों पर कर सकेंगे कॉलिंग
इतना ही नहीं यूजर्स इंटरनेट की मदद से मोबाइल फोन और लैंडलाइन दोनो पर कॉल कर सकेंगे। ऐप के जरिए मोबाइल और लैंडलाइन पर कॉल किया जा सकेगा। ट्राई की सिफारिशों के अनुसार जिन कंपनियों के पास टेलीकॉम लाइसेंस हैं, वे ग्राहकों को वाई-फाई के जरिए भी ऐप-बेस्ड कॉलिंग की सुविधा दे सकती हैं। सामान्य कॉल में इंटरसेप्शन और मॉनिटरिंग समेत जो भी नियम अभी लागू होते हैं, वही एप-बेस्ड कॉलिंग पर भी लागू होंगे।

बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो कई ऑपरेटर्स देंगे यह सुविधा
इंटर मिनिस्ट्रियल टेलीकॉम कमीशन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो समेत दूसरे ऑपरेटर्स इस सर्विस की शुरुआत करने में सक्षम हैं। ट्राई (TRAI) के एडवाइजर अरविंद कुमार का कहना है कि नई कनेक्टिविटी सर्विस से ग्राहकों को फायदा मिलेगा। इससे ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प होंगे। खासकर ऐसे इलाकों में जहां सिंग्नल की दिक्कत रहती है। इनमें ज्यादातर ऐसी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स या फिर ऐसे घर शामिल हैं जहां टेलीकॉम सिग्नल कमजोर रहते हैं। लेकिन, वाईफाई की सर्विस अच्छी होती है।

उपभोक्ता को मिलेगा 10 डिजिट का नंबर
इस प्रकिया की पूरी जानकारी देते हुए एक टेलीकॉम अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट टेलीफोनी की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को एक ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप ऑपरेटर्स के जरिए दिए जाएंगे। हर ऑपरेटर का अपना अलग ऐप होगा। सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उपभोक्ता को एक 10 डिजिट का नंबर देगी। यह नंबर बिल्कुल मोबाइल नंबर की तरह ही होगा।

ऐसे करें इस नई सुविधा का इस्तेमाल
अगर आप जिस कंपनी का सिम इस्तेमाल करते हैं और बाद में उसी ऑपरेटर का ऐप इस्तेमाल करते हैं तो आपको नंबर नहीं बदलना होगा। आपका मौजूदा नंबर ही इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन अगर आप बीएसएनल का सिम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बाद में जियो इंटरनेट टेलीफोनी ऐप लेते हैं तो आपको इसके लिए अलग से नंबर मिलेगा। इस नंबर और ऐप का इस्तेमाल आप ब्रॉडबैंड के जरिए कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: वोडाफोन ने पेश किए दो नए प्लान, JIO, एयरटेल के छूटे पसीने
-
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान! -
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड -
Mumbai Gold Silver Rate Today: महिला दिवस पर सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट -
T20 World Cup 2026 : सच निकली मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, भारत बना विश्वविजेता? -
PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त से पहले सरकार ने हटाये लाखों नाम, आपके खाते में कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications