Tractor Rally Row: एक्टर दीप सिद्धू के कनेक्शन पर बोले सांसद सनी देओल-'मेरा उससे कोई संबंध नहीं'

Sunny Deol distances from Deep Sidhu, says have nothing to do with him: मंगलवार को दिल्ली में हुई हिंसा के लिए हरियाणा के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने वीडियो जारी करके कहा है कि जो कुछ भी कल हुआ है वो दीप सिद्धू ने किया है। लालकिला जाने का हमारा कोई कार्यक्रम नहीं था। वह बागी होकर वहां गया और लोग भी उसके बहकावे में आ गए, वो लोग भी समझ नहीं पाए कि वे क्या करना चाह रहा है। हमारे आंदोलन का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

Recommended Video

    Red Ford पर हिंसा के आरोपी Deep Sidhu का Sunny Deol से क्या है कनेक्शन | वनइंडिया हिंदी
    एक्टर दीप सिद्धू के कनेक्शन पर जानिए क्या बोले सनी देओल?

    जिसके बाद इस मसले पर सियासत भी गर्मा गई है। स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने ​कहा कि दीप सिद्धू चुनाव में सनी देओल का एजेंट रहा है, ऐसा लग रहा है कि जो कुछ भी हुआ है उसके पीछे गहरी साजिश है तो वहीं कांग्रेस के लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी कहा है कि सिद्धू के खिलाफ पहले भी शिकायतें आई हैं लेकिन उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया, ऐसा मालूम पड़ता है कि जैसे कोई उसे बचा रहा है। इस तरह की खबरें सामने आने के बाद गुरदासपुर से भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेता सनी देओल ने इस बारे में ट्वीट किया है।

    'जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ'

    उन्होंने ट्वीट किया कि 'आज लाल किले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, 6 December को ,Twitter के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नहीं है।जय हिंद।'

    एक्टर दीप सिद्धू के कनेक्शन पर जानिए क्या बोले सनी देओल?

    जबकि इससे पहले सन्नी देओल मे ट्वीट में लिखा था कि ' एक्टर दीप सिद्धू ,जो कि चुनाव के वक्त मेरे साथ था, वो अब मेरे साथ नहीं है, मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है इसलिए वो जो कुछ कह रहा है या कर रहा है, वो अपने मन से कर रहा है। मेरा उसकी गतिविधि से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी के वीडियो के सामने आने के बाद फेसबुक लाइव करते हुए दावा किया हमने लाल किले पर सिर्फ निशान साहिब ही फहराया और विरोध करना तो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+