MP का स्टार: रियलिटी शो से सीधे 'अमेरिका गॉट टैलेंट' में एंट्री, कभी कमरे में होना पड़ा कैद, Josh ने दिखाई राह

नई दिल्ली, 29 जुलाई। जीवन में सकारात्मक सोच और कुछ कर गुजरने की लगन हो तो असंभव सी चीज संभव हो जाती है। साहसी तो ये भी कहते हैं इंपॉसिबल वर्ड मेरी डिक्शनरी में है ही नहीं। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश के दीप गौतम के साथ भी हुआ। जिन्होंने तमाम आर्टिट्स्ट को पछाड़ते हुए रियलिटी शो अमेरिका गॉट टैलेंट में जगह बना ली। हालांकि दीप के लिए ये सफर आसान नहीं रहा। एक बार तो वो पूरी दुनिया से लगभग कट चुके थे। उन्हें खुद को एक कमरे में कैद करना पड़ा।

अलग पहचान बनाने की जिद

अलग पहचान बनाने की जिद

आजकल बोल्ड डांस के दौर में दीप ने जो काम किया है वो गत में अपना अलग महत्व रखता है। जहां डांसर्स बोल्ड लुक जैसे हथकंडे अपना रहे वहीं दीप ने पॉपिंग डांस को चुना। हालांकि वो प्रैक्टिस के दौरान रोबोटिक्स डांस प्रसे काफी भावित हुए लेकिन दीप मौजूदा डांस फॉर्मेट से हटकर कुछ नया करना चाहते थे। इसके साथ ही वो खुद की अलग पहचान बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने विशेष रूप से 'टॉय डांस' के बारिकियों को सीखने का विकल्प ही चुना।

रिश्तेदारों ने उड़ाया मजाक

रिश्तेदारों ने उड़ाया मजाक

दीप से 'दीप टॉय' बनने का यह सफर इतना आसान नहीं था। वो अपने डांस को रीयल लुक देना चाहते थे। सबसे पहले दीप ने अपने बालों को लाल, पीला, नीला रंग में रंगना, खिलौने की तरह कपड़े खुद डिजायन करना और फिर पहनना और खुद का मेकअप करना स्टार्ट किया। हालांकि दीप के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनके इस लुक का मजाक भी उड़ाया। लेकिन वो अपने जिद पर अड़े रहे और आज वो दीप टॉय बन गए हैं।

दीप ने खुद को कमरे में कैद कर लिया था

दीप ने खुद को कमरे में कैद कर लिया था

अपने ही लोग जब मजाक बनाने लगे तो ये दीप को सहन नहीं हुआ। क्योंकि जिस तरह दीप का रहन-सहन और पहनावा बदल रहा था उसे पड़ोस के लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। जब लोगों को कमेंट्स से दीप तंग आ गए तो खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। वो बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही कमरे से बाहर निकलते।

नए इंट्रेस्ट ने दिया मुकाम

नए इंट्रेस्ट ने दिया मुकाम

दीप ने सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के साथ-साथ अपने स्किल पर काफी काम किया। जिसकी वजह से आज वह अपने चाहने वालों के बीच में टॉय डांसर के रूप में लोकप्रिय हैं। उनकी कड़ी मेहनत को आखिरकार पहचान उस वक्त मिली जब वह साल 2019 में सोनी सब टीवी द्वारा होस्ट किए गए डांस रियलिटी शो 'इंडिया के मस्त कलंदर' में सेमी-फाइनलिस्ट के रूप में जगह बनाई। इसके बाद दीप ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

अमेरिका के पॉपुलर शो में एंट्री

अमेरिका के पॉपुलर शो में एंट्री

दीप तेलुगु रियलिटी शो "डांसी प्लस" के टॉप 12 में भी जगह बना चुके हैं। अमेरिका के पॉपुलर शो अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-16, 17 के ऑडिशन के लिए दीप का चयन हो चुका है। उन्होंने ये मुकाम कई प्रतिभागियों को पछाड़कर हासिल किया है।

जोश ने दिखाई राह

जोश ने दिखाई राह

शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म जोश ने दीप के सपनों को पूरा करने में मदद की। आज दीप का जोश ऐप पर उनके तरह प्रतिभाशाली लोगों का तरह का एक परिवार है, जो उनके द्वारा बनाए कंटेट को सराहता है और अपना प्यार दिखाता है। दीप एक डांस स्टुडियो भी खोलना चाहतें ताकि वह अपने तरह लाखों टॉय डांस क्रिएटर तैयार कर सकें।

दीप का लोह मान रहा इंटरटेनमेंट जगत

दीप का लोह मान रहा इंटरटेनमेंट जगत

'पूत के पांव पालने में ही दिखने लगते हैं', 'होनहार वीरवान के होत चीकने पात' जैसी बातें भी उन्हीं साहसी लोगों के लिए कही जाती हैं जिनके पास कुछ करने की लगन होती है। मध्य प्रदेश के दीप गौतम भी इन्हों लोगों में से हैं। जिन्होंने बहुत कम उम्र से दीप डांस की दुनिया में जगह बना ली है। उनकी चुनौती आजकल बड़े बड़ों को पसीना छुड़ा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+