VIDEO: पुणे के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिंहगड किले में लैंड स्लाइडिंग होने से फंसे पर्यटक

रास्ता बंद हो जाने की वजह से काफी लोग ऊपर ही फंसे रहे और लैंड स्लाइडिंग का वीडियो भी कुछ ही क्षणों में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

पुणे। पुणे के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिंहगड किले में रविवार को लैंड स्लाइडिंग होने से काफी पर्टयक फंस गए। पर्यटक स्थल के सुरक्षा गार्ड्स पहले ही लोगों को काफी मना कर चुके थे कि बारिश के समय पर सिंहगड किले में जाना ठीक नहीं, लेकिन लोगों की धौंस के सामने सुरक्षा गार्डों की नहीं चली और कुछ ही समय बाद वहां लैंड स्लाइडिंग की घटना घटी। इस घटना में किसी की जान तो नहीं गई पर रास्ता बंद हो जाने की वजह से काफी लोग ऊपर ही फंसे रहे और लैंड स्लाइडिंग का वीडियो भी कुछ ही क्षणों में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जिसकी वजह से सिंहगड किला घूमने गए पर्यटकों के परिवारजनों में काफी हलचल मच गई थी।

VIDEO: पुणे के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिंहगड किले में लैंड स्लाइडिंग होने से फंसे पर्यटक

लैंड स्लाइडिंग का वीडियो पर्यटकों और सुरक्षा गार्डों द्वारा ही निकाला गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लैंड स्लाइडिंग लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। शनिवार और रविवार हमेशा सिंहगड किले में जानेवाले पर्यटकों की संख्या काफी होती है। जिसकी वजह से वहां यातायात की आवाजाही लगातार होती रहती है और ट्रैफिक भी बड़े पैमाने पर जाम हो जाता है। दरअसल एक सुरक्षा गार्ड को शाम के समय कुछ बड़े पत्थर सड़क पर गिरते दिखे, खतरे को भांपते हुए विठ्ठल पढेर ने इस घटना की जानकारी दूसरे सुरक्षा गार्ड बबन मरगले को दी। फिर तुरंत सुरक्षा का ध्यान रखते हुए किले पर जानेवाले सारे यातायात को बंद कर दिया गया।

उसके कुछ ही समय बाद पुणे से आनेवाले यातायात को रोका गया और कुछ ही देरी में फिर से लैंड स्लाइडिंग हुई। जिससे पूरी सड़क जाम हो गई। लगातार बारिश के चलते लैंड स्लाइडिंग होने की संभावनाएं बढ़ जाती है, इसीलिए वन विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कुछ दिनों के लिए सिंहगड किले को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। जिससे बड़ी घटना को टाला जा सकें। लैंड स्लाइडिंग की वजह से रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया था और 400 से ज्यादा टूव्हीलर और 250 से ज्यादा फोर व्हीलर वाले ऐसे कुल मिलाकर 2000 से ज्यादा पर्यटक फंस गए थे। सुरक्षा गार्डों की मदद से सड़क पर गिरे पत्थरों को हटाया गया और लोगों के जाने के लिए रास्ता बनाया गया।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+