किसानों के उपद्रव के बाद लाल किला पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, अधिकारियों के साथ लिया नुकसान का जायजा
नई दिल्ली। Farmers violence in delhi दिल्ली में मंगलवार को किसानों ने ट्रैक्टर रैली के नाम पर जो उत्पात मचाया था, उसके निशान आईटीओ चौक और लाल किला परिसर के अंदर 24 घंटे के बाद भी देखे गए हैं। बुधवार को सुबह केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने लाल किले का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री जी ने किसानों के द्वारा मचाए उत्पात से हुए नुकसान का आकलन किया।

पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों से मिले पर्यटन मंत्री
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने लाल किले के निरीक्षण के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने मंत्री जी को लाल किले में हुए नुकसान की जानकारी दी। आपको बता दें कि प्रहलाद पटेल ट्विटर के जरिए लाल किले में प्रदर्शनकारियों के द्वारा की गई तोड़फोड़ की कठोर निंदा की। मंत्री जी ने कहा कि लाल किला हमारे लोकतंत्र का प्रतीक है, आंदोलनकारियों को इससे दूर रहना चाहिए थे, मैं लाल किले की गरिमा के उल्लंघन की निंदा करता हूं, ये बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
आईटीओ और लाल किला पर हुआ खुला तांडव
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली के दौरान जो खूंखार रूप धारण किया था, उसे पूरी दुनिया ने देखा था। मंगलवार को करीब 2 घंटे तक हजारों की संख्या में किसान आईटीओ चौक और लाल किला पर खुला तांडव करते रहे। इस हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसवाले घायल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications