लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, तीसरे चरण में हुआ 63.24 फीसद मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण (Lok Sabha Elections 2019) में मंगलवार को देशभर में 116 सीटों पर मतदान हुआ। तीसरे चरण में 63.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। सात चरणों के सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े चेहरे शामिल थे। इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की सात, ओडिशा की छह, बिहार और पश्चिम बंगाल की पांच-पांच, असम की चार, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीटों पर वोटिंग हुई।

Total voter turnout for 3rd phase of Lok Sabha Elections 2019 is 63.24 percent

तीसरे चरण में सबसे अधिक वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई है। बंगाल में 79.36 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे नंबर पर पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा रहा, यहां पर 78.52 प्रतिशत वोटिंग हुई। तीसरे स्थान पर असम रहा। यहां पर 78.29 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा बिहार में 59.97, गोवा में 71.09, गुजरात में 60.21, कर्नाटक में 64.14, केरल में 70.21 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 56.57 फीसदी मतदान हुआ है। तीसरे चरण में ओडिशा में 58.18 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 57.74, छत्तीसगढ़ में 65.91, दादर नगर हवेली में 71.43 और दमन दीव में 65.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।और सबसे कम मतदान जम्मू कश्मीर की एक मात्र सीट अनंतनाग पर हुआ। यहां पर 12.86 फीसदी मतदान हुआ।

बिहार में 54.95 प्रतिशत ने पांच लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया था। ईवीएम खराब होने के कारण खगड़िया के दो मतदान केंद्रों और झंझारपुर के तीन बूथों पर मतदान बाधित हुआ। गर्मी अचानक बढ़ने के बावजूद उत्तर प्रदेश में दोपहर 3:30 बजे तक 47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संभल से मिली एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आंवला लोकसभा क्षेत्र के चंदौसी और असमोली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी आने की सूचना है।

यूपी के मुरादाबाद में 4 बजे तक 49.17%, रामपुर में 48.50%, सम्भल में 47.33%, फिरोजबाद में 48.06%, मैनपुरी में 44.32%, एटा में 49.46%, बदायूं में 43.76%, आंवला में 45.48%, बरेली में 46.22%, पीलीभीत में 52.06% वोट डाले गए हैं। बिहार की 5 सीटों पर 5 बजे तक 54.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। झांझरपुर में 51%, सुपौल में 57%, अररिया में 56%, मधेपुरा में 54%, खगड़िया में 56% प्रतिशत मतदान हुआ है।

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक मुर्शिदाबाद में 81.41 फीसदी, बालुरघाट में 80.98 फीसदी, मालदा उत्तर में 76.43 फीसदी, मालदा दक्षिण में 77.45 फीसदी, जांगीपुर में 78.58 फीसदी वोटिंग हुई। मुर्शीदाबाद में कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हिंसा बालिग्राम में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा में क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया। इस घटना के बाद वहां तनाव बना हुआ है। मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान टीएमसी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान एक मतदाता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि इस हिंसक झड़प में 7 लोग घायल हो गए।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+