24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,088 नए केस, कुल संख्या 1 लाख 18 हजार से अधिक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह इस बात की जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,088 मामले सामने आए हैं और 148 मौतें हुई हैं। देश में अब कोरोना वायरस के कुल 1,18,447 मामले हैं, इसमें 66,330 सक्रिय मामले और 3,583 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus से 24 घंटे में 3,234 लोग ठीक, Health Ministry से जानिए Recovery Rate | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus cases in india update, Coronavirus cases in India, ministry of health and family welfare, health ministry, covid-19, covid19, coronavirus, coronavirus cases in india, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोविड-19, कोविड19, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं

    झारखंड के बोकारो में 5 और मामले सामने आए हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 308 हो गई है। मुंबई में 1382 नए केस सामने आए हैं, अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 25,317 हो गई है। पूरे महाराष्ट्र में 2,345 नए मामले और 64 मौतें दर्ज हुईं। राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या अब 41,642 है और मरने वालों का कुल आंकड़ा 1454 है। राज्य में कोरोना के सबसे अधिक केस 25,500 मुंबई और 4207 पुणे मनपा से सामने आए हैं। यहां अब तक 11,726 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

    बिहार में 7 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 1987 हो गई हैं। गुरुवार रात 8 बजे तक उत्तरांखड में 24 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 146 हो गई है।
    झारखंड में 9 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 302 हो गई है। 9 मामलों में से 7 मंदार (रांची जिला) और 2 कोडरमा से हैं।

    गोवा में 2 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 52 हो गई है। तमिलनाडु में 776 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 13,967 है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय कोरोना केस 2130 हैं। अब तक जो ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 3099 है। पिछले 24 घंटों में 360 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। यहां प्रवासी मजदूरों के बाहर से लौटने के साथ केसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

    कोरोना वायरस से दिल्ली में कितनी मौत? सरकार और एमसीडी के आंकड़ों में अंतर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+