कोरोना के दैनिक मामलों और मृतकों की संख्या में गिरावट, एक दिन में सामने आए 32981 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और मृतकों की संख्या में पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर कोविड-19 संक्रमण के 32,981 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 96,77,203 हो गई है। वहीं 391 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,40,573 हो गई है। अब सक्रिय मामले 3,96,729 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 39,109 नई रिकवरी के बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 91,39,901 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus in india: पिछले 24 घंटे में Covid के 32,981 नए केस, 391 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on monday, total coronavirus cases on monday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on monday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल मामलों की संख्या 3,936 हो गई है। इसमें 202 सक्रिय मामले, 3,728 रिकवर मामले और 6 मौत शामिल हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 2,706 नए मामले, 4622 रिकवरी और 69 मौत दर्ज हुई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 5,92,250 है। वहीं कुल रिकवर मामलों की संख्या 5,57,914 है और कुल मृतकों की संख्या 9,643 है। यहां सक्रिय मामले 24,693 हैं।

    उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,950 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,993 लोग रिकवर भी हुए हैं। यहां सक्रिय मामले 22,160 हैं। रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 94.58 फीसदी हो गया है। वहीं कुल मृतकों की संख्या 7,924 हो गई है। असम में कोरोना वायरस के 97 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 84 रिकवरी दर्ज की गई हैं। जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 531 नए मामले सामने आए हैं, 366 लोग ठीक हुए हैं और 4 मरीजों की मौत हुई है।

    तेलंगाना में कोरोना वायरस के 622 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में 1455 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 2,18,788 हो गई है। वहीं 17 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,081 हो गई है। महाराष्ट्र में 4,757 नए मामलों के बाद कुल मामलों की संख्या 18,52,266 हो गई है। एक दिन में 40 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 47,734 हो गई है। ओडिशा में 393 नए मामले मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या 3,21,196 हो गई है। वहीं 6 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,771 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+