देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 38772 नए केस, कुल मामले 94 लाख के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अब भी जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38,772 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 94,31,692 हो गई है। 443 नई मौतों के बाद कुल मौत की संख्या 1,37,139 है। अब कुल सक्रिय मामले 4,46,952 हो गए हैं। देश में 45,333 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 88,47,600 हो गई है।
Recommended Video

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 29 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,03,79,976 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,76,173 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए हैं।
कहां कितने मामले?
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,826 है, जिसमें 381 सक्रिय मामले, 3,440 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 5 मौत शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हरियाणा में 1,809 नए कोविड-19 मामले, 2,794 डिस्चार्ज और 26 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,32,522 हो गए हैं, जिसमें 2,11,216 डिस्चार्ज मामले और 2,401 मौत शामिल हैं।
पंजाब सरकार के अनुसार राज्य में 741 नए कोविड-19 मामले, 664 डिस्चार्ज और 15 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 1,51,538 हो गए हैं, जिसमें 1,38,870 रिकवरी और 4,780 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 7,888 हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 5,544 नए मामले, 4,362 रिकवरी और 85 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 18,20,059 हो गए हैं, जिसमें 16,80,926 रिकवरी, 90,997 सक्रिय मामले और 47,071 मौत शामिल हैं। राजस्थान में 2,581 नए मामले, 2,556 रिकवरी और 18 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 2,65,386 हो गए हैं, जिसमें 2,34,336 रिकवरी, 28,758 सक्रिय मामले और 2,292 मौत शामिल हैं।
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 1,459 नए मामले, 1,471 डिस्चार्ज और 9 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 7,80,505 हो गए हैं, जिसमें 7,57,750 रिकवरी, 11,703 मौत और 11,052 सक्रिय मामले शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में 620 नए मामले, 3,787 रिकवरी और 7 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 8,67,683 हो गए हैं, जिसमें 8,397 सक्रिय मामले, 8,52,298 रिकवरी और 6,988 मौत शामिल हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में 4,906 नए कोविड-19 मामले, 6,325 रिकवरी और 68 मौत दर्ज की गई हैं। अब यहां कुल मामले 5,66,648 हो गए हैं, जिसमें 5,22,491 रिकवरी, 9,066 मौत और 35,091 सक्रिय मामले शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2036 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। यहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,575 है। अब तक 5,09,556 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 94.03 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications