देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 41810 नए केस, कुल मामलों की संख्या 94 लाख के करीब पहुंची

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अब भी थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 41,810 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 93,92,920 हो गई है। 496 नई मौतों के बाद कुल मौत की संख्या 1,36,696 है। अब कुल सक्रिय मामले 4,53,956 हो गए हैं। देश में 42,298 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 88,02,267 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 69 फीसदी नए मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से हैं। देश में प्रति 10 लाख लोगों की आबादी पर टेस्ट एक लाख के पार पहुंचे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में Corona Patients की संख्या 94 लाख के करीब पहुंची | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on friday, total coronavirus cases on friday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on friday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,822 है, जिसमें 392 सक्रिय मामले, 3,425 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 5 मौत शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 1,634 नए कोविड​​-19 मामले, 1,317 डिस्चार्ज और 13 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,03,231 हो गए हैं, जिसमें 1,85,013 रिकवरी, 14,981 सक्रिय मामले और 3,237 मौत शामिल हैं।

    कर्नाटक में 1,522 नए कोविड-19 मामले, 2,133 रिकवरी और 12 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 8,82,608 हो गए, जिसमें 8,46,082 रिकवरी, 11,750 मौत और 24,757 सक्रिय मामले शामिल हैं। महाराष्ट्र में 5,965 नए कोविड​​-19 मामले, 3,937 रिकवरी और 75 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 18,14,515 हो गए जिसमें 16,76,564 रिकवरी, 89,905 सक्रिय मामले और 46,986 मौत शामिल हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में 4,998 नए कोविड​​-19 मामले, 6,512 रिकवरी और 89 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 5,61,742 हो गए हैं, जिसमें 5,16,166 रिकवरी, 8,998 मौत और 36,578 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2170 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। यहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,243 है। अब तक 5,06,938 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट लगभग 94 फीसदी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+