देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 44489 नए केस, 524 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44,489 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 92,66,706 हो गई है। 524 नई मौत के बाद कुल मौत की संख्या 1,35,223 हो गई है। कुल सक्रिय मामले 4,52,344 हो गए हैं। वहीं 36,367 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या अब 86,79,138 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : देश में पिछले 24 घंटे में 44,489 नए केस, 524 लोगों की मौत | वनइडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on thursday, total coronavirus cases on thursday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,765 है, जिसमें 441 सक्रिय मामले, 3,319 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 5 मौत शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हरियाणा में 2,197 नए कोविड-19 मामले, 1,972 डिस्चार्ज और 42 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,24,489 हो गए हैं, जिसमें 2,01,250 रिकवरी, 20,948 सक्रिय मामले और 2,291 मौत हैं। असम में 182 नए मामले और 117 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में अब कुल 2,12,021 मामले हैं, जिनमें 2,07,763 रिकवरी, 3,277 सक्रिय मामले और 978 मौत शामिल हैं।

    दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 5,246 नए मामले, 5,361 रिकवरी और 99 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 5,45,787 हो गए हैं, जिसमें, 4,98,780 रिकवरी, 38,287 सक्रिय मामले और 8,720 मौत शामिल हैं। राजस्थान राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां एक दिन के भीतर 3,285 नए मामले, 2,144 रिकवरी और 18 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 2,53,767 हो गए हैं, जिसमें 2,25,229 रिकवरी, 26,320 सक्रिय मामले और 2,218 मौत शामिल हैं। महाराष्ट्र में 6,159 नए कोविड-19 मामले, 4,844 रिकवरी और 65 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 17,95,959 हो गए हैं, जिसमें 16,63,723 रिकवरी, 84,464 सक्रिय मामले और 46,748 मौत शामिल हैं।

    कर्नाटक में 1,630 नए कोविड​​-19 मामले, 1,333 रिकवरी और 19 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 8,78,055 हो गए हैं, जिसमें 8,41,432 रिकवरी, 11,714 मौत और 24,890 सक्रिय मामले शामिल हैं। गुजरात में 1,540 नए मामले, 14 मौत और 1,283 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या 2,01,949 हो गई है, जिसमें 1,83,756 रिकवरी और 3,906 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 14,287 हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2318 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,876 है।

    Coronavirus: 24 घंटे में अमेरिका में 2000 से ज्‍यादा मौतें, हर 40 सेकेंड में एक मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+