देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 44376 नए केस, कुल मामले 92 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अब भी बना हुआ है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर कोविड-19 के 44,376 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 92,22,217 हो गई है। 481 नई मौतों के बाद कुल मौत की संख्या 1,34,699 हो गई है। वहीं कुल सक्रिय मामले 4,44,746 हैं। 37,816 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 86,42,771 पहुंच गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मरीज 92 लाख के पार,पिछले 24 घंटे में 44,376 नए मामले |वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on wednesday, total coronavirus cases on wednesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on wednesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 24 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13,48,41,307 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,59,032 सैंपल मंगलवार को टेस्ट किए गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में 1,766 नए कोविड-19 मामले, 1,112 डिस्चार्ज और 11 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,96,511 हो गए हैं, जिसमें 1,80,349 रिकवरी, 12,979 सक्रिय मामले और 3,183 मौत शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 431 नए कोविड​​-19 मामले, 495 रिकवरी और संक्रमण से 10 मौत दर्ज की गई हैं। अब यहां कुल मामले 1,07,330 हो गए हैं, जिसमें 5,357 सक्रिय मामले, 1,00,322 रिकवरी और 1,651 मौत शामिल हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां 3,314 नए कोविड-19 मामले, 2,214 रिकवरी और 19 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,50,482 हो गए हैं, जिसमें 2,23,085 रिकवरी, 25,197 सक्रिय मामले और 2,200 मौत शामिल हैं।

    उत्तराखंड में 528 नए कोविड-19 मामले और संक्रमण से 11 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कोविड मामलों की कुल संख्या 72,160 हो गई है। यहां सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 4,631 और 65,703 है। मरने वालों की संख्या 1,180 है। गुजरात में 1,510 नए मामले, 16 मौत और 1,286 रिकवरी दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले बढ़कर 2,00,409 हो गए हैं, जिसमें 1,82,473 रिकवरी और 3,892 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 14,044 हैं। बिहार में पिछले 24 घंटों में 653 नए मामले और 746 रिकवरी दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 2,31,697 हो गए हैं, जिसमें 2,25,447 रिकवरी, 1,233 मौत और 5,016 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 23,928 है। अब तक 4,99,507 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 94.06 फीसदी हो गया है। संक्रमित लोगों में से कुल 7615 लोगों की अब तक मृत्यु हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर 6,224 नए मामले और 109 मौत दर्ज की गई हैं। ऐसा लगातार नौवें दिन हो रहा है, जब देश में सबसे ज्यादा दैनिक मामले दिल्ली में दर्ज हुए हैं। साथ ही लगातार चौथे दिन सबसे ज्यादा मौत भी दर्ज की गई हैं। हालांकि नए मामलों में बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ी कमी देखने को मिली है। अब यहां कुल मामलों की संख्या 5,40,541 हो गई है। जिसमें 4,93,419 रिकवरी, 38,501 सक्रिय मामले और 8,621 मौत शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर 5,439 नए मामले, 4,086 रिकवरी और 30 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 17,89,800 हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+