Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 38617 नए केस, कुल मामलों की संख्या 89 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी बना हुआ है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38,617 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 89,12,908 हो गई है। 474 नई मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,30,993 हो गई है। 6,596 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,46,805 हैं। वहीं 44,739 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 83,35,110 है।

Recommended Video

    Coronavirus In India : कुल केस 89 लाख पार, पिछले 24 घंटे में दर्ज 38,617 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on wednesday, total coronavirus cases on wednesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on wednesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 17 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,74,80,186 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,37,276 सैंपल मंगलवार को टेस्ट किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने एक दिन पहले बताया, अब तक 12 करोड़ 65 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। क्युमुलेटिव पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी हैं। पिछले एक सप्ताह का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.1 फीसदी है। रिकवरी रेट 93 फीसदी से अधिक है। हमारे यहां प्रति 10 लाख आबादी पर 6430 कोविड-19 मामले हैं। पिछले 7 दिन में भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर 211 नए मामले सामने आए हैं। कई देशों में यह संख्या 2500 से भी अधिक है।

    उन्होंने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 94 मौतें दर्ज की गई हैं। कई विकसित देश ऐसे हैं जहां प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 500 से 600 मौतें दर्ज की गई हैं। देश के सक्रिय मामलों का 76 फीसदी से अधिक हिस्सा 10 राज्यों से आता है। लगभग 19 फीसदी सक्रिय मामले महाराष्ट्र में, 15.5 फीसदी केरल में, 9 फीसदी दिल्ली में, 6 फीसदी से अधिक पश्चिम बंगाल में, 5 फीसदी से अधिक कर्नाटक में, 5 फीसदी उत्तर प्रदेश में हैं।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,481 है, जिसमें 504 सक्रिय मामले, 2,972 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 5 मौतें शामिल हैं। झारखंड में 261 नए मामले, 343 रिकवरी और 3 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 1,06,491 हो गए हैं, जिनमें 1,02,891 रिकवरी और 931 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 2,669 हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 6,396 नए मामले 4,421 रिकवरी और 99 मौत दर्ज की गई हैं। दिल्ली में मामलों की कुल संख्या 4,95,598 हो गई है, जिनमें 42,004 सक्रिय मामले, 4,45,782 रिकवरी और 7,812 मौत शामिल हैं।

    राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 922 नए मामले, 10 मौत और 848 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले अब 1,85,446 हैं, जिनमें 3,102 मौत और 1,73,284 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 9,060 हैं। पंजाब में एक दिन के भीतर 515 नए मामले, 265 डिस्चार्ज और 30 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 1,42,597 हो गए हैं, जिसमें 1,32,266 रिकवरी और 4,510 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 5,821 हैं। राजस्थान में 2,194 नए मामले, 11 मौत और 1,834 रिकवरी दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल मामले 2,30,180 हैं। जिसमें 2,089 मौत और 2,09,058 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 19,033 हैं।

    तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 1,652 नए मामले, 2,314 डिस्चार्ज और 18 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 7,61,568 हो गए हैं, जिसमें 7,34,970 रिकवरी और 11,513 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 15,085 हैं। उत्तर प्रदेश में रिकवर होकर डिस्चार्ज किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,84,692 हो गई है। प्रदेश में रिकवरी रेट 94.24 फीसदी है। सक्रिय मामलों की संख्या 22,166 है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+