देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट, मिले 30548 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी टला नहीं है लेकिन मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 30,548 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 88,45,127 हो गई है। 435 नई मौतों के बाद कुल मौत की संख्या 1,30,070 हो गई है। वहीं 13,738 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,65,478 रह गए हैं। 43,851 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 82,49,579 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 15 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,56,98,525 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,61,706 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus In India: पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 30,548 नए केस,435 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on monday, total coronavirus cases on monday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on monday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,396 है, जिसमें 516 सक्रिय मामले, 2,876 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 4 मौत शामिल हैं। झारखंड में 129 नए मामले, 291 रिकवरी, और 2 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 1,06,648 हो गए हैं, जिसमें 1,02,188 रिकवरी और 924 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 2952 हैं।

    तमिलनाडु में 1,819 नए कोविड-19 मामले, 2,520 डिस्चार्ज और 12 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 7,58,191 हो गए हैं, जिनमें 7,30,272 डिस्चार्ज और 11,478 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 16,441 है। केरल में 4,581 नए मामले दर्ज किए गए हैं, राज्य में 74,802 सक्रिय मामले हैं। अब तक कुल 4,48,207 रिकवरी दर्ज की गई हैं।

    आंध्र प्रदेश में 1,056 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामले 8,54,011 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 18,659 सक्रिय मामले और 8,28,484 रिकवर मामले हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 6,868 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+