देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 47905 नए केस, 550 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 47,905 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 86,83,917 हो गई है। वहीं 550 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,28,121 हो गई है। 5,363 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 4,89,294 रह गए हैं। 52,718 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामले 80,66,502 हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 11 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,19,62,509 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,93,358 सैंपल बुधवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 47,905 नए COVID-19 केस, 550 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on thursday, total coronavirus cases on thursday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,242 है, जिसमें 552 सक्रिय मामले, 2,688 डिस्चार्ज हो चुके मामले और दो मौतें शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर 8 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। यह पहली बार है जब दिल्ली में एक दिन में कोरोना मामलों ने आठ हजार के आंकड़े को पार किया है। इस बीच दिल्ली में 85 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में 8593 नए मामले दर्ज होने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,59,975 हो गई है। जिसमें 4,10,118 रिकवरी, 7,228 मौत और 42,629 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    हरियाणा में 2,546 नए कोविड मामले, 25 मौतें और 1,829 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। 18,135 सक्रिय मामलों, 1,68,421 रिकवरी और 1,960 मौतों सहित कुल मामले 1,90,323 हो गए हैं। तमिलनाडु में 2,184 नए मामले, 2,210 डिस्चार्ज और 28 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 7,50,409 हो गए हैं, जिसमें 7,20,339 डिस्चार्ज, 18,655 सक्रिय मामले और 11,415 मौत शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 883 नए मामले, 13 मौत और 691 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले अब 1,79,951 हैं, जिनमें 3,055 मौतें और 1,68,568 रिकवरी शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामले 8,328 हैं।

    महाराष्ट्र में 4,907 नए मामले, 9,164 रिकवरी और 125 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 17,31,833 हो गए हैं, जिसमें 88,070 सक्रिय मामले, 15,97,255 रिकवरी और 45,560 मौत शामिल हैं। रिकवरी रेट 92.23 फीसदी है। केरल में 7,007 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, राज्य में 78,420 सक्रिय मामले हैं। अब तक कुल 4,22,410 लोग रिकवर हो चुके हैं। राजस्थान में 2,080 नए मामले, 11 मौत और 1,801 रिकवरी दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले 2,01,151 हो गए हैं, जिनमें 2,019 मौत और 1,98,139 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 16,993 हैं। जम्मू-कश्मीर में 507 नए मामले, 433 रिकवरी और 9 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले अब 1,00,351 हो गए हैं, जिनमें 5,480 सक्रिय मामले, 93,313 रिकवरी और 1,558 मौत शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+