देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 50209 नए केस, 704 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी बना हुआ है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 50,209 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 83,64,086 हो गई है। वहीं 704 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,24,315 हो गई है। अब 5,825 मामलों की कमी के बाद सक्रिय मामले 5,27,962 रह गए हैं। 55,331 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 77,11,809 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कुल केस 83.64 लाख,24 घंटों में Covid 19 के 50,210 नए मरीज | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on thursday, total coronavirus cases on thursday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में 101 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमित मामलों की संख्या 2,893 हो गई है। राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर 6,842 नए मामले, 5,797 रिकवर मामले और 51 मौत दर्ज की गई हैं। अब यहां कुल मामले 4,09,938 हो गए हैं, जिनमें 3,65,866 रिकवरी, 37,369 सक्रिय मामले और 6,703 मौत शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 22676 हैं और मौत का आंकड़ा 7104 पहुंच गया है। यहां के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण प्रदेश में कम हो रहा है। अब हॉटस्पॉट्स 8827 रह गए हैं और कंटेनमेंट जोन्स भी कम होकर 9184 बचे हैं।

    पुडुचेरी में कोविड-19 के 108 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,429 हो गई है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1770 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,03,990 हो गई है। त्रिपुरा में 116 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 31,105 पहुंच गई है। यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है।

    मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 707 नए मामले सामने आए हैं। जिससे कुल मामलों की संख्या 1,74,091 हो गई है। वहीं एक दिन में 13 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,987 हो गई है। महाराष्ट्र में 5,505 नए मामले, 8,728 डिस्चार्ज मामले और 125 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 16,98,198 हो गई है, जिसमें 15,40,005 रिकवर मामले, 1,12,912 सक्रिय मामले और 44,548 मौत शामिल हैं। राज्य के मुंबई शहर की बात करें तो यहां एक दिन में 745 नए मामले, 939 रिकवर मामले और 15 मौत दर्ज की गई हैं। अब यहां कुल मामले 2.59 लाख हो गए हैं, जिसमें 17,444 सक्रिय मामले और 10,320 मौत शामिल हैं।

    झारखंड में कोविड-19 के 301 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,03,188 हो गई है। जिसमें 97,480 रिकवरी, 894 मौत और 4,814 सक्रिय मामले शामिल हैं। हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,952 नए मामले, 19 मौत और 1,161 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,74,082 हो गई है। इसमें 1,58,136 रिकवरी, 1,836 मौत और 14,110 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+