देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 48268 नए केस, कुल मामले 81 लाख से अधिक हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 48,268 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 551 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 81,37,119 हो गई है, जिसमें 5,82,649 सक्रिय मामले, 74,32,829 रिकवर मामले और 1,21,641 मौत शामिल हैं। भारत का राष्ट्रीय रिकवरी रेट 91 फीसदी के पार पहुंच गया है। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल केस 81 लाख के पार,24 घंटे में आए 48,268 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on saturday, total coronavirus cases on saturday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on saturday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,722 है, जिसमें 437 सक्रिय मामले, 2,284 डिस्चार्ज हो चुके मामले और एक मौत शामिल है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 619 नए मामले, 12 मौतें और 1,074 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में अब 2,941 मौतों और 1,58,455 रिकवरी सहित कुल मामले 1,70,690 हो गए हैं। सक्रिय मामले 9,294 हैं। महाराष्ट्र में 6,190 नए मामले, 8,241 रिकवरी और 127 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य के कोविड-19 मामले 16,72,858 हो गए हैं, जिसमें 15,03,050 रिकवरी और 43,837 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,25,418 हैं।

    यहां के मुंबई शहर में 1,145 नए मामले, 1,101 रिकवरी और 32 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले अब 2,56,507 हो गए हैं, जिनमें 2,27,142 डिस्चार्ज और 18,438 सक्रिय मामले शामिल हैं। मरने वालों की संख्या 10,218 है। झारखंड में 323 नए कोविड​​-19 मामले और 421 रिकवरी दर्ज की गई है। अब मामलों की कुल संख्या 1,01,287 हो गई है जिसमें 95,208 रिकवरी, 883 मौतें और 5,196 सक्रिय मामले शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तमिलनाडु में 2,608 नए मामले, 38 मौतें और 3,924 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 7,22,011 हो गई है, जिसमें 6,87,388 डिस्चार्ज और 11,091 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 23,532 हैं।

    उत्तराखंड में 349 नए मामले और 2 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 61,915 हो गई है, जिनमें 3,634 सक्रिय मामले, 56,771 रिकवरी और 1,011 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में 1,794 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मामले 1,95,213 हो गए हैं, जिनमें 15,251 सक्रिय मामले हैं। मृतकों का आंकड़ा 1,898 है। केरल में 6,638 नए मामले और 7,928 रिकवरी दर्ज की गई है।
    राज्य में सक्रिय मामले 90,565 हैं और मृतकों का आंकड़ा 1,457 है। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 24,431 हो गई है। कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 4,48,644 हो गई है। रिकवरी का प्रतिशत 93.45 फीसदी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+