कम हो रहा है कोरोना वायरस का कहर, एक दिन में सामने आए 36469 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर धीरे-धीरे कम हो रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 36,469 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 79,46,429 हो गई है। एक दिन में 488 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,19,502 हो गया है। अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6,25,857 हो गई है। रिकवर मामलों की संख्या 72,01,070 है। भारत में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और अब मृत्यु दर 1.5 फीसदी हो गई है। 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर 1 फीसदी से कम है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना की रफ्तार थमी!, पिछले 24 घंटे में आए 36,470 केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on tuesday, total coronavirus cases on tuesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on tuesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 26 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,44,20,894 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,58,116 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,527 है, जिसमें 315 सक्रिय मामले और 2,212 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,832 नए मामले, 3,736 रिकवर मामले और 54 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले बढ़कर 3,59,488 हो गए हैं, जिनमें 3,27,390 रिकवरी और 6,312 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 25,786 हैं। महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 3,645 नए मामले, 9,905 रिकवरी और 84 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य के कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 16,48,665 हो गई है, जिसमें 14,70,660 रिकवरी और 43,344 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,34,137 हैं।

    तमिलनाडु में 2,708 नए मामले और 32 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब 29,268 सक्रिय मामलों के साथ कुल मामले 7,11,713 हो गए हैं, जिसमें 6,71,489 डिस्चार्ज मामले हैं और मरने वालों का आंकड़ा 10,956 है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 3,130 नए मामले, 42 मौतें और 8,715 डिस्चार्ज मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,05,947 हो गए हैं, जिसमें 7,19,558 डिस्चार्ज मामले और 10,947 मौत शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 75,423 है। जम्मू-कश्मीर से 364 नए मामले, 627 रिकवरी और 6 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले अब 92,225 हैं, जिनमें 7,296 सक्रिय मामले, 83,485 रिकवरी और 1,444 मौत शामिल हैं।

    राजस्थान में 1,805 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मामले 1,88,048 हो गए हैं, जिनमें 16,233 सक्रिय मामले हैं। संक्रमित लोगों में से अभी तक कुल 1,853 लोगों की मौत हुई है। पुडुचेरी में 144 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 34,336 हो गए हैं, जिनमें 3,758 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का कुल आंकड़ा 588 है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 26,652 रह गई है। संक्रमण के बाद उपचारित होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 4,38,521 हो गई है। प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत अब 92.89 हो गया है। प्रदेश में मृत्यु दर 1.46 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+