देश में 1 करोड़ से अधिक हुए कोरोना के कुल मामले, एक दिन के भीतर मिले 25153 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के कुल मामलों ने 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन के भीतर कोविड-19 के 25,153 नए मामले सामने आए हैं। मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,136 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामले 3,08,751 हैं और कुल रिकवर मामलों की संख्या 95,50,712 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मामले एक करोड़ के पार, 24 घंटे में 25,153 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on saturday, total coronavirus cases on saturday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on saturday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    दुनिया में अमेरिका के बाद भारत ही संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। यहां 30 जनवरी को केरल में पहला मामला मिला था, जिसके बाद अब तक रिकवर हुए लोगों की कुल संख्या 95.5 लाख से अधिक हो गई है। जहां मई में केवल 50 हजार रिकवरी दर्ज की गई थीं, वहीं दिसंबर आते-आते ये संख्या 95 लाख से अधिक हो गई है। सरकार का कहना है कि रिकवरी सक्रिय मामलों से 30 गुना अधिक हैं और सक्रिय मामले कुल मामलों का महज 3.14 फीसदी हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि केंद्र सरकार अधिक रिकवरी दर और कम मृत्यु दर पर अधिक ध्यान दे रही है। देश में रिकवरी दर 95 फीसदी से अधिक है। भारत का नाम वैश्विक स्तर पर अधिक रिकवरी वाले देशों की सूची में शामिल है। 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिकवरी दर 90 फीसदी से अधिक है। देश में कुल मामालों को 1 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 325 दिन लग गए हैं। अब देश में कुल मामले 1,00,04,599 हो गए हैं। सरकार के आंकड़े बताते हैं कि एक दिन में देश में 347 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में हो रही गिरावट संक्रमण से लड़ाई में एक सकारात्मत संकेत है। इस हफ्ते की शुरुआत में एक दिन के भीतर 22,065 नए मामले सामने आए थे, जो बीते पांच महीनों में सबसे कम हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+