देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,724 नए केस सामने आए, कुल मामले 12 लाख के करीब पहुंचे

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,724 नए मामले सामने आए हैं और 648 मौतें दर्ज हुई हैं। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11,92,915 हो गई है, जिसमें 411133 सक्रिय मामले,7,53,050 ठीक / डिस्चार्ज/ माइग्रेट और 28,732 मौतें शामिल हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि, 21 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 1,47,24, 546 हो गई है, जिसमें से 3,43,243 सैंपलों का टेस्ट मंगलवार को किया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 37,724 नए केस, कुल आकंड़ा 12 लाख के करीब | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid-19, health ministry, coronavirus cases in india, india coronavirus situation, coronavirus deaths in india, coronavirus news in hindi, coronavirus updates, coronavirus news, कोरोना वायरस, कोविड-19, भारत में कोरोना वायरस, कोरोना वायरस न्यूज, कोरोना वायरस से कितनी मौत, कोरोना वायरस के कुल मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय

    कहां कितने मामले?

    राजस्थान में एक दिन में 983 नए मामले, 9 मौतें, 549 रिकवर और 539 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 31,373 हो गई है, जिसमें 577 मौतें, 22,744 रिकवर और 21,928 डिस्चार्ज शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1,664 हो गई है, जिसमें सक्रिय मामलों की संख्या 560 है। गोवा में 174 नए मामले दर्ज किए गए हैं, अब यहां कुल मामलों की संख्या 4,027 हो गई है, जिनमें से 1,552 मामले सक्रिय हैं और 2449 रिकवर हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना से कुल 26 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    सिक्किम में 25 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 330 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 222 है। अब तक 108 लोगों को छुट्टी दी गई है। पश्चिम बंगाल में 2,261 नए मामले और 35 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में 17,013 सक्रिय मामलों, 28,035 डिस्चार्ज मामलों और 1,182 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 47,030 हो गई है। महाराष्ट्र में 8,369 नए मामले सामने आए हैं और 246 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3,27,031 हो गई है, जिनमें 1,82,217 रिकवरी और 1,32,236 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    यहां के मुंबई शहर में बीते 24 घंटों में 995 नए पॉजिटिव मामले, 905 डिस्चार्ज और 62 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,03,262 हो गई है, जिनमें 23,893 सक्रिय मामले, 73,555 डिस्चार्ज और 5,814 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 210 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,849 हो गई है, जिसमें 3,297 रिकवर, 1,459 सक्रिय मामले और 55 मौतें शामिल हैं। कर्नाटक में 3,649 नए मामले और 61 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 71,069 हैं और मरने वालों का आंकड़ा 1,464 है। राज्य में अब 44,140 सक्रिय मामले हैं।

    गुजरात में 1026 नए मामले और 34 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 50,465 हो गई, जिनमें 11,861 सक्रिय मामले, 36,403 रिकवर/ डिस्चार्ज और 2,201 मौतें शामिल हैं। हरियाणा में 604 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 27,462 हो गई है, जिसमें 20,952 डिस्चार्ज / रिकवरी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या 364 है। दिल्ली में कोरोना के 1349 नए मामले सामने आए हैं, अब कुल मामलों की संख्या 1,25,096 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 27 मरीजों की मौत हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 3690 हो गया है। यहां कोरोना के सक्रिय मामले 15,288 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+