सीबीआई ने NSE के पूर्व शीर्ष अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 फरवरी। एनएसई के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिय है। सीबीआई ने उन्हें गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है। एनएसई में अनियमितता को लेकर सीबीआई ने कई जगह पर सुब्रमण्यम के खिलाफ नोटिस भी चस्पा किए हैं।

cbi

Recommended Video

    NSE Scam: Anand Subramaniam को CBI ने किया गिरफ्तार, Chitra Ramakrishna का था करीबी | वनइंडिया हिंदी

    गौर करने वाली बात है कि एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णा ने योगी नाम के व्यक्ति को कुछ ईमेल भेजे थे जिसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं। योगी जोकि हिमालय में रहते थे, उनके साथ चित्रा के मेल को लेकर जांच चल रही है। रामकृष्ण से भी पिछले हफ्ते सीबीआई ने 12 घंटे तक पूछताछ की थी। आरोप है कि उन्होंने स्टॉक ब्रोकर्स को टिप दी थी। इस महीने की शुरुआत में सेबी ने रामकृष्ण पर तीन करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। उनपर यह जुर्माना ईमेल के जरिए अज्ञात व्यक्ति जिसका नाम योगी उसके साथ जानकारी साझा करने का आरोप है।

    रिपोर्ट के अनुसार 2014 में एनएसई की हेड रहते हुए चित्रा ने कई फैसले योगी की सलाह पर लिए थे। 11 फरवरी को सेबी ने इस पूरे मामले में जिस तरह से चित्रा पर कार्रवाई की उसके बाद यह मामला सामने आया। इसके बाद एनएसी की जांच मे यह बात सामने आई कि जिस ईमेल आईडी पर सवाल खड़े हो रहे थे वह किसी और की नहीं बल्कि सुब्रमण्यम की ही थी। जिसके चलते सुब्रमण्यम पर दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ रवि नारायण पर भी सीबीआई ने दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। सीबीआई ने इन तीनों लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है ताकि ये लोग देश से बाहर नहीं जा पाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+