शीर्ष माओ नेता कटकम सुदर्शन की मौत, डेढ़ करोड़ का था इनाम
शीर्ष माओवादी नेता कटकम सुदर्शन, जिसके सिर पर डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम था, मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कटकम की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के शीर्ष नेता आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कटकम की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। कटकम पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम था। वह पिछले काफी समय से बीमार था और लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार बेहतर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से कटकम की मौत होगई। नक्सली संगठनों ने कटकम का दंडकारण्य के जंगल में अंतिम संस्कार कर दिया है। नक्सली संगठन की ओर से बयान जारी करके इसकी जानकारी दी गई है।
जानकारी के अनुसार कटकम सुदर्शन की 31 मई को मौत हो गई थी। नक्सलियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कटकम सुदर्शन का जन्मद छत्तीसगढ़ के बेलमपल्ली में एक मजदूर के परिवार में हुआ था।
पिछले पांच दशक तक कटकम नक्सली संगठनों के साथ सक्रिय रूप से काम करता रहा और इस दौरान उसने कई नक्सली हमलों को अंजाम दिया। कटकम ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में नक्सली संगठन की कमान संभाली।
वर्ष 20211 में दंतेवाड़ा में जो नक्सली हमला हुआ था, उसमे कटमक मास्टरमाइंड था। इस हमले में 70 जवान शहीद हुए थे। आनंद की वजह से ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का तेजी से विस्तार हुआ था। पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने जंगलों में भी दबिश को बढ़ा दिया था, यही वजह है कि आनंद को इलाज नहीं मिल पा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications