शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम, पढ़ें 'मन की बात' की बड़ी बातें

नई दिल्ली, 25 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की जनता के साथ 'मन की बात' की। ये मन की बात का 93वां एपिसोड था। जिसमें शुरूआत पीएम मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों से की। पीएम मोदी ने कहा कि क्या हम इन सभी चीतों के नामकरण के बारे में भी सोच सकते हैं कि इनमें से हर एक को किस नाम से बुलाया जाए। वैसे ये नामकरण अगर ट्रेडिशनल हो तो काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि अपने समाज और संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़ी हुई कोई भी चीज, हमें सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा भी पीएम ने कई मुद्दों पर बात की।

Recommended Video

      Mann Ki Baat: PM Modi का बड़ा ऐलान, बदला जाएगा Chandigarh Airport का नाम | वनइंडिया हिंदी *News
      Mann Ki Baat

      • पीएम मोदी ने कहा कि आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने।
      • 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती बनाएंगे। हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी।
      • 29 सितंबर को गुजरात में नेशनल गेम्स का आयोजन हो रहा है। पीएम ने उसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनता से नेशनल गेम्स को जरूर फॉलो करने की अपील की।
      • पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां जूट के, सूत के, केले के, ऐसे कितने ही पारंपरिक बैग का चलन एक बार फिर से बढ़ रहा है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम त्योहारों के अवसर पर इनको बढ़ावा दें और स्वच्छता के साथ अपने और पर्यावरण के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।
      • पीएम ने कहा कि मेरा आपसे निवेदन है इस बार खादी, हैंडलूम या हैंडिक्रॉफ्ट इस प्रोडक्ट को खरीदने के आप सारे रिकॉर्ड तोड़ दें।
      • पीएम ने कहा कि दुनिया अब इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि फिजिकल और मेंटल वेलनेस के लिए योग बहुत ज्यादा कारगर है। विशेषकर शुगर और ब्लड प्रेशर से जुड़ी मुश्किलों में योग से बहुत मदद मिलती है। योग की ऐसी ही शक्ति को देखते हुए 21 जून को संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना तय किया हुआ है।
      • पीएम मोदी ने मन की बात में सूरत की एक बिटिया अन्वी से मिलने का जिक्र किया। उसे Down Syndrome की बीमारी है। योग की मदद से उसकी जिंदगी में काफी बदलाव आए और दूसरे लोगों पर उसकी निर्भरता खत्म हुई।
      • प्रधानमंत्री ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेल में लिखी हेमकोश की एक कॉपी भी मिली है। हेमकोश असमिया भाषा की सबसे पुरानी डिक्शनरी में से एक है। ये 19वीं शताब्दी में तैयार की गई थी। इसका सम्पादन प्रख्यात भाषाविद् हेमचन्द्र बरुआ जी ने किया था। हेमकोश का ब्रेल एडिशन करीब 10 हजार पन्नों का है और यह 15 वैल्यूम्स से भी अधिक में प्रकाशित होने जा रहा है। इसमें 1 लाख से भी अधिक शब्दों का अनुवाद होना है। मैं इस संवेदनशील प्रयास की बहुत सराहना करता हूं।
      • हमारे त्योहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ा है। यह संकल्प 'वोकल फॉर लोकल' का है। आने वाले 2 अक्टूबर को बापू की जयंती के मौके पर इस अभियान को और तेज करने का संकल्प लेना है। खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट इन सारे प्रोडक्ट के साथ लोकल सामान जरूर खरीदें। यह अभियान इसलिए भी खास है क्योंकि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हम आत्मनिर्भर भारत का भी लक्ष्य लेकर चल रहे हैं जो सही मायने में आजादी के दीवानों को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
      • पीएम ने कहा कि भारत के अलग-अलग समुदायों और विविधताओं से भरी संस्कृति को यहां फलते-फूलते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इन तटीय इलाकों का खानपान लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। लेकिन इन मजेदार बातों के साथ ही एक दुखद पहलू भी है। हमारे ये तटीय क्षेत्र पर्यावरण से जुडी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+