रिलायंस जियो को लेकर मुकेश अंबानी के भाषण की 10 बड़ी बातें
मुकेश अंबानी ने कहा कि 4 दिसंबर से नए जियो यूजर्स को 31 मार्च,2017 तक वायस कॉल, इंटरनेट डाटा सबकुछ फ्री मिलेगा।
रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर को लेकर मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। जियो की डाटा स्पीड से लेकर कंपनी की ग्रोथ तक, मुकेश अंबानी ने जियो को सराहा और यूजर्स को धन्यवाद दिया। अंबानी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा, पढ़िए एक नजर में-

1. दूसरी कंपनियों की तुलना में जियो यूजर 25 फीसदी ज्यादा डाटा प्रयोग कर रहे हैं।
2. पिछले तीन महीनों से हर दिन जियो के साथ 6 लाख नए यूजर्स जुड रहे हैं।
3. 5 मिनट में जियो की सिम चालू हो जाती है।
4. तीन टेलीकॉम कंपनियों ने जियो की 900 करोड़ कॉल को ब्लॉक किया।
5. 92 फीसदी जियो यूजर्स का अनुभव बहुत ज्यादा अच्छा रहा है। वहीं सिर्फ 8 फीसदी यूजर्स को कंजेक्शन का सामना करना पड़ा है।
6. आधार कार्ड की मदद से जियो कार्ड के एक्टिवेशन के काम में तेजी आई।
7. जियो ने मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी की सुविधा भी शुरू की है।
8. 4 दिसंबर से नए जियो यूजर्स को 31 मार्च,2017 तक वायस कॉल, इंटरनेट डाटा सबकुछ फ्री मिलेगा।
9. इस ऑफर को जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर कहा जाएगा।
10. 90 दिनों के अंदर जियो के साथ 5 करोड़ यूजर आए। कंपनी की ग्रोथ फेसबुक और वाट्सऐप से भी तेज है।












Click it and Unblock the Notifications