हैदराबाद में तमिल एक्टर नानी सड़क हादसे में घायल, ड्राइवर पर केस
हादसे के वक्त नानी कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। हालांकि उनको गंभीर चोट नहीं आई है
नई दिल्ली। तमिल एक्टर नानी हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए है। नानी की इनोवा कार सड़क के पास स्थित बिजली के पोल से जा टकराई। ये घटना तब हुई जब नानी शूटिंग के बाद अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने नानी के ड्राइवर श्रीनिवास के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

हादसे के वक्त नानी कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। हालांकि उनको गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के वक्त कार में लगा एयर बैग सही समय से खुल गया था जिस वजह से नानी और उनके ड्राइवर को ज्यादा चोट नहीं आई है। पुलिस ने नानी के ड्राइवर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
आपको बता दें कि नानी युद्धम की शूटिंग कर रहे हैं। नानी ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने थोड़े दिवा के लिए काम से ब्रेक लिया है और जल्दी ही अपने काम पर लौट आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications