टोक्यो पैरालंपिक्स का हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा, हमारे दल का हर सदस्य एक चैंपियन- नरेंद्र मोदी
पैरालंपिक्स के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का खुद पीएम मोदी ने भी सम्मान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- भारतीय खेलों के इतिहास में टोक्यो पैरालंपिक्स ने हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा।
नई दिल्ली, 5 सितंबर। जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ओलंपिक गेम्स इस बार भारत के लिए बेहद खास रहे। ओलंपिक में भारत ने इस बार 7 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 2 सिल्वर और 4 ब्रांज मेडल शामिल हैं। वहीं, अगर बात पैरालंपिक्स की की जाए तो इस कैटेगिरी के खिलाड़ियों ने तो अपनी प्रतिभा के दम पर तमाम भारतीयों का दिल जीत लिया।

पैरालंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 19 पदक जीते जिसमें 5 गोल्ट मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 6 ब्रांज मेडल शामिल हैं। पैरालंपिक्स के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का खुद पीएम मोदी ने भी सम्मान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- भारतीय खेलों के इतिहास में टोक्यो पैरालंपिक्स ने हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा। खेल हर भारतीय की स्मृति में अंकित रहेंगे और एथलीटों की पीढ़ियों को खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे। हमारे दल का हर सदस्य एक चैंपियन और प्रेरणा का स्रोत है।
यह भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक में भारत को हॉकी में पदक जीतते देख मेजर ध्यानचंद को गर्व होता: PM मोदी
हमारा दिल खुशी से भर गया है
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत ने जितने पदक जीते हैं, उसने हमारे दिलों को खुशी से भर दिया है। मैं खिलाड़ियों को निरंतर समर्थन देने के लिए हमारे एथलीटों के कोचों, सहयोगी स्टाफ और परिवारों की सराहना करना चाहता हूं। हम खेल में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपनी सफलताओं का निर्माण करने की आशा करते हैं। उन्होंने आगे कहा जैसा कि जैसा कि मैंने पहले कहा था, जापान के लोगों, विशेष रूप से टोक्यो और जापानी सरकार को उनके असाधारण आतिथ्य, विस्तार से नज़र रखने और इन ओलंपिक के माध्यम से लचीलापन और एकजुटता के बहुत आवश्यक संदेश फैलाने के लिए सराहना की जानी चाहिए।
पैरालंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर खुशी हुई
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों को टोक्यो पैरालंपिंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देख बेहद खुशी हुई। कृष्णा नागर का उत्कृष्ट कारनामा हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाया है। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
नोएडा के डीएम सुहास यतिराज की की भूरी भूरी प्रशंसा
पीएम मोदी ने नोएडा के डीएम व पैरालंपिक्स में बैंडमिंटन फाइनल में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुहास एल यतिराज की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- सेवा और खेल का अद्भुत संगम! डीएम जीबी नगर सुहास यतिराज ने अपने असाधारण खेल प्रदर्शन की बदौलत हमारे पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications