टोक्यो ओलंपिक में भारत को हॉकी में पदक जीतते देख मेजर ध्यानचंद को गर्व होता: PM मोदी
नई दिल्ली, 29 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) देशवासियों से रेडियो पर 'मन की बात' की। इस दौरान पीएम मोदी ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जंयती पर उन्हें याद किया और सोमवार को आने वाली कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की, साथ ही युवाओं के ज्यादा से ज्यादा खेल-कूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को लेकर ढेर सारी बातें कीं।

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,
आज मेजर ध्यानचंद जी की जंयती है। हमारा देश उनकी स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है। 4 दशक बाद भारत को ओलंपिक में हॉकी का पदक मिला। इस समय मेजर ध्यानचंद जहां भी होंगे वहां उनकी आत्मा को प्रसन्नता होगी। हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को टोक्यो ओलंपिक में भारत को हॉकी में पदक जीतते हुए देखकर गर्व होता। हम सभी जानते हैं कि आज मेजर ध्यानचंद जी की जयंती है और हमारा देश उनकी याद में इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाता है। ध्यानचंद जी ने भारत के हॉकी कौशल को दुनिया में लोकप्रिय बनाया।
यह भी पढ़ें: नेपाल ने भारत को दिया बहुत बड़ा झटका, चीन के साथ BRI प्रोजेक्ट पर फिर बात शुरू, क्या करेगी मोदी सरकार?
पीएम मोदी ने आगे कहा,
चाहे कितने भी मेडल जीत जाएं, कोई भी भारतीय तब तक जीत का मजा नहीं ले सकता जब तक हॉकी में मेडल नहीं जीता जाता। इस बार भारत ने चार दशक बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीता है। हर पदक खास होता है। पूरे देश ने जश्न मनाया जब भारत ने टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में पदक जीता था। यह देखकर मेजर ध्यानचंद जी कितने खुश होते। आज हर परिवार में अब खेलों के बारे में चर्चा होने लगी है। क्या हमें अब इसे रुकने देना चाहिए? अब खेल-कूद को रुकना नहीं है। इस गति को अब रोकना नहीं है। अब हमारे खेल के मैदान भरे हुए होने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications