टोक्यो ओलंपिक से लौटे तीरंदाज प्रवीण जाधव का घर नहीं बनने दे रहे पड़ोसी, JCB से गिराने की धमकी

नई दिल्ली, 8 अगस्त: भारतीय खिलाड़ियों ने भले ही टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन बहुत से लोग अभी भी उनको सम्मान नहीं दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार के साथ बदसलूकी की खबर सामने आई थी, तो वहीं अब तीरंदाज प्रवीण जाधव के परिवार वालों को उनके पड़ोसियों ने धमकाया है। जिस वजह से उनके घर वाले गांव छोड़ने की बात कह रहे हैं।

सेना में जाने के बाद बदले हालात

सेना में जाने के बाद बदले हालात

जानकारी के मुताबिक प्रवीण जाधव के माता-पिता, मौसी और चचेरे भाई महाराष्ट्र के सतारा जिले के सरदें गांव में रहते हैं। वहीं पर उनका दो कमरे का छोटा सा घर है। बाद में प्रवीण जब भारतीय सेना में गए तो उन्होंने घर की हालत को सुधारा। हाल ही में उनके पिता घर को और बड़ा बनवाना चाह रहे थे, जिस पर पड़ोसी ने विरोध किया। साथ ही कहा कि वो जमीन उनकी है। अगर प्रवीण का घर बड़ा होता है, तो उनका रास्ता संकरा हो जाएगा। इस वजह से वो घर का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। हालांकि प्रवीण के पिता सारे दावों को गलत बता रहे हैं।

गांव छोड़ने का बनाया मन

गांव छोड़ने का बनाया मन

वहीं दूसरी ओर टोक्यो ओलंपिक से लौटे प्रवीण जाधव ने कहा कि उनके माता-पिता मजदूर थे। जिस वजह से सेती महामंडल ने उनको जमीन दी, लेकिन उसका पट्टा नहीं हो पाया। पहले उन्होंने दो कमरे बनवाए तो किसी ने आपत्ति नहीं जताई, अब जब वो अपने घर की स्थिति को सुधार रहे, तो पड़ोसियों को ये बात हजम नहीं हो पा रही है। वो लोग घर को जेसीबी से गिराने की धमकी दे रहे हैं। प्रवीण के मुताबिक उनके पिता इतने परेशान हो चुके हैं कि वो विवाद नहीं सुलझने पर गांव छोड़ने का विचार कर रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी?

क्या कहते हैं अधिकारी?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों से बात की। एसडीओ शिवाजी जगताप के मुताबिक पड़ोसियों का कहना है कि प्रवीण का घर बड़ा होने से उनका रास्ता रुक जाएगा। वो दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द विवाद सुलझ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+