Today's weather Forecast: दिल्‍ली, यूपी समेत इन राज्‍यों में बारिश और आंधी की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Today's weather Forecast: देश भर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्‍ली, एनसीआर के अलावा उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान के कुछ हिस्‍सों में रविवार को हुई बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, केरल में मानसून ने दस्‍तक दे दी है। तेज हवाओं और भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा 26 मई 2025 को देश के कई हिस्‍सों मे तेज-हवाओं, आंधी के साथ तेज बारिश की भविष्‍यवाणी की गई है। आइए जानते हैं कि उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक आज कैसा रहेगा मौसम।

Today s weather Forecast

दिल्‍ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और एनसीआर में 26 मई 2025 को बारिश के चलते हल्की राहत की संभावना है, लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। IMD के अनुसार, दिल्ली- एनसीआर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और 30-40 किमी प्रति घंटा की स्‍पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बूंदाबादी और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 41-43°C के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22-31°C तक गिर सकता है।

राजस्‍थान में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने राजस्थान के कई क्षेत्रों में तेज बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्‍थान के पश्चिमी हिस्‍से में लू की थपेड़े के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। वहीं राजस्‍थान के पूर्वी क्षेत्र के कुछ जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर और बाड़मेर में तेज गर्मी ओर जोधपुर के लिए ऑरेज अलर्ट और चित्‍तौड़गढ, भीलवाड़ा जालौर पाली और नागौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्‍तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के 46 जिलों में अलर्ट जारी किया है। आंधी के साथ कई जिलों में हल्‍की बारिश होने की संभावना है। हालांकि कुछ जिलों में गर्मी का कहर जारी रहेगा।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्‍य के कई हिस्‍सों में गरज के साथ आंधी और बारिश होने की संभावाना है। दक्षिण-मध्‍य और दक्षिण-पश्चिम बिहार में 30-40 किमी प्रति घंटा की स्‍पीड से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ हिस्‍सों में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है।

महाराष्‍ट्र में कैसा रहेगा मौसम

IMD ने महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की स्‍पीड से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार से अगले पांच दिनों तक पुणे और सतारा समेत महाराष्‍ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के साथ-साथ सतारा और पुणे जिलों और कोल्हापुर जिले समेत राज्‍य के घाट सेक्‍टर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। Jyoti Malhotra Spy: ISI जासूस दानिश के कहने पर ज्योति मल्होत्रा ने की थी मुंबई की 6 बार यात्रा?

कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?

कर्नाटक में मानसून ने पिछले सप्‍ताह ही दस्‍तक दे दी है। राजधानी बेंगलुरु समेत राज्‍य के कई हिस्‍सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार बेंगलुरु में सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होगी। वहीं कर्नाटक के तटीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

केरल में मॉनसून ने पिछले सप्‍ताह ही दस्‍तक दे दी है। मौसम विभाग ने वायनाड, कन्‍नूर, कासरगोड समेत अन्‍य जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है यहां बारिश होने की संभावना है। त्रिशूर समेत अन्‍य क्षेत्रो मे भारी बारिश हो सकती है। केरल पहुंचा मानसून! 28 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट, समुद्र में जाने पर रोक, कहां कैसे होंगे हालात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+