Today's Chankya Exit Poll: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की शानदार वापसी, शिवराज की विदाई
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। इन पांचों राज्यों के नतीज 11 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल आ गए हैं। टुडेज चाणक्य (Todays Chanakya exit poll) एग्जिट पोल के मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बना सकती है। उसे 125 सीटें मिल सकती हैं। इसमें 12 सीटें घट या बढ़ सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 103 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

कांग्रेस को 125 सीटों पर जीत मिल सकती है
टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 125 सीटों पर जीत मिल सकती है, जिसमे 12 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। वहीं भाजपा की बात करें तो उसके खाते में 103 सीटें जाती दिख रही हैं, जबकि 12 सीटें कम ज्यादा हो सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं, जिसमे पांच सीटें उपर नीचे हो सकती है। ऐसे में अगर टुडेज चाणक्य के आंकड़ें सही साबित होते हैं तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।
कांग्रेस को 45 फीसदी मत शेयर मिल सकता है
अगर मध्य प्रदेश में प्रमुख पार्टियों के वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 45 फीसदी मत शेयर मिल सकता है। इस मत शेयर में 3 प्रतिशत उपर नीचे होने की संभावना है। वहीं बीजेपी के वोट शेयर की बात करें तो उसे 41 फीसदी मत शेयर मिलने की संभावना है, इस मत शेयर में भी 3 प्रतिशत की उपर नीचे होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य के खाते में 14 फीसदी मत शेयर जा सकता है।

अन्य सर्वे में बीजेपी की वापसी की संभावना
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से आ रही है। यहां भाजपा को 122 से 130 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को 86 से 92 सीटें, बसपा को 04 से 08 और अन्य को 8 से 10 सीटें मिल रही हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 122 से 130 सीटों के साथ बहुमत पा रही है। कांग्रेस को 86 से 92, बीएसपी को 04 से 08 और अन्य को 08 से 10 सीटें मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications