Today in Politics: वाराणसी में पीएम मोदी दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी, कांग्रेस शुरू करेगी बड़ी मुहिम
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी को आज एक और नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। वाराणसी के कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि 18 दिसंबर को नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलेगी। हालांकि अभी इसके शेड्यूल को जारी नहीं किया गया है।
वाराणसी के दौरे पर पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 19000 करोड़ रुपए की विकास की 37 परियोजनाओं को लॉन्च करेंगे। पीएम मोदी ने रविवार को यहां एक रोड शो भी किया और विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि और पीएम उज्जवला सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की।

इसके साथ ही पीएम मोदी आज 402 किलोमीटर लंबे डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर न्यू पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-न्यू भाऊपुर जंक्शन खंड का भी लोकार्पण करेंगे। इस रेलखंड में कुल 12 स्टेशन हैं, जिसमे से 6 जंक्शन और 6 क्रॉसिंग स्टेशन शामिल हैं।
आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने फंड को बढ़ाने के लिए मुहिम को शुरुआत करने फैसला लिया है। इस मुहिम के तहत कांग्रेस पार्टी ने क्राउड फंडिंग मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम का नाम डोनेट फॉर देश रखा गया है। इसकी शुरुआत 18 दिसंबर से हो रही है। पार्टी के सभी पदाधिकारिओं और सदस्यों को कहा गया है कि वह कम से कम 1380 रुपए का योगदान करें।












Click it and Unblock the Notifications