Today in Politics: छत्तीसगढ़ के प्रवास पर जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे दो चुनावी रैली

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे। वह यहां मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जमकुही में चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी की चुनावी रैली सुबह 11 बजे होगी।

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले खुद प्रदेश प्रभारी ओम माथुर यहां पहुंचे और रैली स्थल का मुआयना किया। पीएम मोदी लगातार दूसरी बार यहां आ रहे हैं। दिवाली के दूसरे ही दिन पीएम मोदी की रैली की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं की मुश्किल बढ़ गई है।

pm

दरअसल दिवाली के ठीक दूसरे दिन लोगों की भीड़ जुटाना आसान नहीं होगा। लेकिन भाजपा ने इस रैली के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुंगेली के बाद पीएम मोदी महासमुद्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांकेर, दुर्ग के बाद पीएम मोदी मुंगेली में तीसरी जनसभा कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। पीएम मोदी 4-5 नवंबर को दुर्ग और डोंगर गांवपहुंचे थे। 2 नवंबर को पीएम ने कांकेर में जनसभा की थी, जबकि बस्तर के जगदलपुर में 3 अक्टूबर को जनसभा की थी।

भोपाल में राहुल गांधी का रोड शो

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी भोपाल में रोड शो करेंगे। उनका यह रोड शो भारत माता चौराहे से शुरू होगा और इकबाल मैदान तक जाएगा। यहां पर राहुल गांधी की एक सभा भी होगी।

बीआरएस सुप्रीमो का अभियान

बीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी आज से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। वह 13 नवंबर से 28 नवंबतक 54 प्रज्ञा आशीर्वाद रैलियो को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+