Today in Politics: केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका पर HC में सुनवाई, PM मोदी रहेंगे छत्तीसगढ़ में
Today in Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को "सीएम पद'' से हटाने के लिए हाई कोर्ट में आज सोमवार (08 अप्रैल) को सुनवाई होगी। सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल को "सीएम पद'' से हटाने की नई याचिका आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक और मंत्री संदीप कुमार ने दर्ज करवाई है।
याचिकाकर्ता ने कहा है कि, गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
Recommended Video
लोकसभा चुनाव-2024: PM मोदी आज छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में करेंगे चुनावी रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली करेंगे। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली करेंगे।
भाजपा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि पीएम मोदी बस्तर में दोपहर 1:30 बजे रैली करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जाएंगे, जहां शाम 5 बजे वो जनसभा करेंगे।
जेपी नड्डा आज करेंगे उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चुनावी रैली
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा का पहला कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के रामपुर के भारत मैदान में दोपहर 12:00 बजे है।
वहीं दूसरी जनसभा बिजनौर में 1:30 बजे से प्रियंका मॉर्डन पब्लिक स्कूल में है। इसके बाद जेपी नड्डा राजस्थान पहुंचेंगे। राजस्थान में जेपी नड्डा हनुमानगढ़ में शाम 4:30 बजे जनसभा करेंगे।
आज इन खबरों पर भी रहेगी नजर
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज महाराष्ट्र में आज तीन जगहों पर चुनावी रैली करेंगे।
- दिल्ली शराब घोटाले मामले आज बीआरएस एमएलसी कविता की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुनाएगी।
- पश्चिम बंगाल में टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।












Click it and Unblock the Notifications