Today in Politics: पीएम मोदी आज रहेंगे महाराष्ट्र के दौरे पर, संसद का शीतकालीन सत्र आज शुरू होगा
Today in Politics 04 Dec 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों आ गए हैं। आज मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 04 दिसंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी यहां नौसेना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। संसद का शीतकालीन सत्र भी आज से शुरू हो रहा है और 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 15 बैठकें होंगी।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश होगी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना की है।

मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल कांड को लेकर आज समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान आमरण अनशन करेंगी।। सपा नेता अतुल प्रधान के समर्थन में आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और रालोद नेता भी उतरे हैं।
पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सिंधुदुर्ग पहुंचने के बाद पीएम मोदी राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जिसके बाद वह नौसेना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पीएमओ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएम मोदी सिंधुदुर्ग में तारकरली समुद्र तट से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के परिचालन प्रदर्शन को भी देखेंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया है, "सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि देता है, जिनकी मुहर ने नए नौसेना ध्वज को प्रेरित किया था, जिसे पिछले साल उस वक्त अपनाया गया था, जब पीएम मोदी पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत को चालू किया था।












Click it and Unblock the Notifications