CM सोरेन आज ED के सामने पूछताछ के लिए होंगे पेश, राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बंगाल में होगी दाखिल

Today in Politics: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगे। आपको बता दें कि जमीन घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनसे पूछताछ होगी। आपको बता दें कि 29 जनवरी को उनके दिल्ली आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी लेकिन उन्हें वो वहां नहीं मिले थे।

Today in Politics

ईडी ने उनके घर से 36 लाख कैश, दो कारें और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर ईडी उन्हें अरेसट करती है तो वो अपनी सीएम की कुर्सी अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सौंप सकते हैं। फिलहाल उनका ये कदम ईडी के एक्शन पर निर्भर करेगा और इस बारे में सोरेन ने अपनी पार्टी के साथ मंगलवार को एक मीटिंग भी की थी।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

जहा झारखंड में ये हाल है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज दोबारा पश्चिम बंगाल में दाखिल होगी। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में दो दिनों का ब्रेक लेकर गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए थे। इसके बाद यात्रा 29 जनवरी को बिहार में दाखिल हुई थी और आज वो फिर से बंगाल में दाखिल होने वाली है।

सम्राट चौधरी बेतिया में रहेंगे

चार फरवरी को बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्यक्रम होने वाला है, जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सहउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेतिया आएंगे। इस बारे में जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने मीडिया को दी, जिन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है और इस कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल होंगे।' आपको बता दें कि नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी के बाद पीएम का ये पहला दौरा बिहार में होने जा रहा है, जिसके लिए जेडीयू में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+