Today in Politics: PM मोदी आज मुख्य सचिवों के सम्मेलन की करेंगे अध्यक्षता, शाह का तेलंगाना दौरा आज

Today in Politics 28 December: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 और 29 दिसंबर को दिल्ली में मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन का प्राथमिक फोकस 'ईज ऑफ लिविंग' होगा, जिसमें विकास एजेंडा तैयार करने और लागू करने पर जोर दिया जाएगा। इसके बाद जनवरी में दूसरा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कल्याणकारी योजनाओं तक आसान पहुंच और सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरतों पर बात करते हुए सम्मेलन पांच उप-विषयों पर चर्चा करेगा, जिसमें भूमि, संपत्ति, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा शामिल है।

Today in Politics

विशेष सत्रों में साइबर सुरक्षा चुनौतियों, एआई पर दृष्टिकोण, आकांक्षी ब्लॉक और जिला कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर की कहानियां, योजनाओं को सुव्यवस्थित करने में राज्यों की भूमिका और शासन में एआई से जुड़े अवसरों और चुनौतियों जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

अमित शाह का तेलंगाना दौरा आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। पार्टी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनावों से पहले, भाजपा की तेलंगाना इकाई ने चुनावी तैयारियों पर चर्चा करने और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों की समीक्षा सहित अन्य चर्चाओं के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

रंगारेड्डी जिले के इब्राहिमपटनम में आयोजित होने वाली इस बैठक में अमित शाह शामिल होंगे। बैठक में जिला अध्यक्षों, तालुक स्तर के नेताओं और अलग-अलग पार्टी शाखाओं के प्रमुखों सहित विभिन्न स्तरों पर भाजपा के राज्य नेता हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस पार्टी आज नागपुर में मनाएगी स्‍थापना द‍िवस

कांग्रेस पार्टी आज नागपुर में अपना स्‍थापना द‍िवस समारोह मनाएगी। कांग्रेस गुरुवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक बड़ी रैली भी आयोजित करेगी। जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। नागपुर में अपने 2024 के राष्ट्रीय चुनाव अभियान की शुरुआत कांग्रेस इसी रैली से करेगी।

रैली में शामिल होने वालों में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, उनकी पूर्ववर्ती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी, तीन मुख्यमंत्री और राज्य पार्टी प्रमुख शामिल होंगे।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि कैम्पेन का नाम "हैं तैयार हम" रखा गया है। इस रैली में लगभग 200,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+